फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   senior killed amit, four arrested

सीनियरों ने ही रची थी हत्या की साजिश, चार पकड़े

Sun, 11 Oct 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 11 Oct 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
senior killed amit, four arrested
नेकीराम शर्मा कॉलेज के छात्र अनिल हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को कलानौर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नेकीराम कॉलेज के पूर्व छात्र गांव हुमायूंपुर के अंकित, सोनीपत के भैंसवाल निवासी नरेन्द्र उर्फ कालू, बरौदा के राकेश और अमित को गिरफ्तार किया है। जबकि बरौदा का अंकुश अभी तक पुलिस गिरफ्त से फरार है। आरोपियों में शामिल राकेश कुमार वर्तमान में नेकीराम कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है। पुलिस ने चारों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एसआई सुभाष चन्द्र ने बताया कि करीब 15 दिन पहले आरोपियों में शामिल अंकित की किसी लड़की को लेकर सांघी के सुनील और टिटौली के अनिल के साथ कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर अंकित का कॉलेज में झगड़ा भी हुआ था। फिर अंकित ने दोस्त नरेन्द्र, राकेश, अमित और अंकु श के साथ मिलकर अनिल की हत्या की साजिश रची। 5 अक्तूबर को कॉलेज परिसर में अनिल की सुओं और चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। जब बीच-बचाव के लिए सिवानी निवासी दिनेश कुमार आया तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी शशांक आनंद ने डीएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में सीआईए 2 प्रभारी राकेश कुमार और पीजीआई थाना प्रभारी कुलदीप की संयुक्त टीम ने आरोपियों को कलानौर स्थित नया पुल के पास से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद किए जाएंगे। साथ ही फरार आरोपी अंकुश के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीयू में सीक्रेसी विभाग में कार्यरत है आरोपी नरेन्द्र  
एसआई सुभाष ने बताया कि वारदात में शामिल नरेन्द्र उर्फ कालू एमडीयू में सीक्रे सी विभाग में कार्यरत है। वह यहां पिछले काफी दिनों से काम कर रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी अंकित ने मृतक अनिल को दबोचा था जबकि राकेश ने उसक ी छाती में सुंआ घोंपा था।


सांघी के सुनील को उतारना चाहते थे मौत के घाट
आरोपी अंकित और अंकुश का असली झगड़ा सांघी निवासी सुनील के साथ था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह सुनील को मौत के घाट उतारना चाहते थे। लेकिन वारदात के दिन सुनील उनके हाथ नहीं लगा तो उन्होंने उसके दोस्त अनिल को निशाना बना दिया। अनिल को बचाने के चक्कर में दिनेश पर भी हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed