{"_id":"57a4c0084f1c1b393a2b95f1","slug":"salary-gone-by-thieves-online-payment-taken-money-missed-atm-hackers-crime-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी ः एक दिन पहले सैलरी आई, दूसरे दिन खाते से 20 हजार की आनलाइन शॉपिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी ः एक दिन पहले सैलरी आई, दूसरे दिन खाते से 20 हजार की आनलाइन शॉपिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 06 Aug 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
online apply
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम और खाता बंद होने का डर दिखाकर लोगों को चपत लगाने की वारदात बढ़ती जा रही हैं। जहां दो दिन पहले आरोपियों ने बैंक अधिकारी के खाते से ही लाखों रुपये की शॉपिंग कर ली थी। वहीं अब शातिरों ने कलानौर बिजली विभाग में लाइनमैन को एटीएम कार्ड बंद होने का डर दिखाकर उससे पासवर्ड जान लिया। इसके बाद उसके खाते से 20 हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग कर ली। एक दिन पहले ही पीड़ित बिजली कर्मचारी की सैलरी खाते में आई थी। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भगवतीपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि वह कलानौर बिजली विभाग में लाइनमैन है। रामकुमार के खाते में 2 अगस्त को उसकी सैलरी आई थी। 3 अगस्त की शाम को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक निजी बैंक का मैनेजर बताते हुए रामकुमार से कहा कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाला है।
उसने रामकुमार से उनके एटीएम कार्ड की डिटेल मांगी। खाता और एटीएम बंद होने का इतना डर दिखाकर आरोपी ने रामकुमार से एटीएम का नंबर और पासवर्ड ले लिया। इसके कुछ देर बाद रामकुमार के खाते से नौ हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग कर ली गई। जैसे ही इसका मैसेज रामकुमार के मोबाइल पर आया तो वह हैरान रह गया। कुछ ही देर में आरोपियों ने फिर से 5-5 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली। आरोपियों ने रामकुमार के खाते से करीब 20 हजार रुपये की शॉपिंग की है। पीड़ित रामकुमार ने मामले की शिकायत पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
आरोपी का नंबर अभी भी चालू
रामकुमार को ठगने वाले आरोपी ने शॉपिंग के बाद भी रामकुमार को फोन किया। मगर उसने कॉल रिसीव नहीं की। अभी तक आरोपियों के नंबर चालू हैं। पुलिस आरोपियों के नंबर की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। बता दें कि कोई भी सरकारी और निजी बैंक कभी भी अपने ग्राहक से उसके खाते और एटीएम कार्ड की डिटेल नहीं मांगता है। बैंक संदेश भेजकर किसी को भी खाते से संबंधित डिटेल देने के लिए मना करते हैं।