फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak youth dies in Delhi Crime Branch custody

Haryana: दिल्ली क्राइम ब्रांच की हिरासत में रोहतक के युवक की मौत, गांव से उठाकर ले गई थी दिल्ली पुलिस

Sun, 18 Sep 2022 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 09:15 PM IST
सार

मामले में केस दर्ज न करने पर टिटौली चौकी के बाहर प्रदर्शन किया गया। मृतक एक्साइज एक्ट के मामले में अदालत से पीओ था। दिल्ली पुलिस 16 सितंबर को गांव से उठाकर ले गई थी। 

विज्ञापन
Rohtak youth dies in Delhi Crime Branch custody
प्रदर्शन करते ग्रामीण, इनसेट मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की हिरासत में रोहतक के सिसरौली गांव के युवक संदीप (44) की मौत हो गई है। ग्रामीण दिल्ली पुलिस के खिलाफ केस दर्ज करने मांग को लेकर सदर थाने की टिटौली पुलिस चौकी में पहुंचे, लेकिन दिल्ली का मामला बताकर पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दिल्ली पुलिस का है। 

विज्ञापन


सिसरौली गांव निवासी सुखविंदर ने बताया कि वे तीन भाई हैं। तीनों अलग-अलग रहते हैं। दूसरे नंबर का भाई संदीप मां ओमपति के साथ रहता था। साथ ही हर्ट का मरीज रहा है। उसके खिलाफ 2003-04 में दिल्ली में शराब बेचने को लेकर कोई केस दर्ज हुआ था, जिसे लेकर कोर्ट में केस चल रहा था। 2009 के बाद उनको पता नहीं चला क्या हुआ। 16 सितंबर को दिल्ली की क्राइम ब्रांच के तीन लोग सिविल वर्दी में आए।
विज्ञापन


आते ही उन्होंने संदीप को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि संदीप हर्ट का मरीज है। उसका उपचार भी चल रहा है, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक नहीं सुनी और टिटौली पुलिस चौकी में ले गए। वहां से अपने साथ ले गए। वे उसी दिन रोहिणी स्थित दिल्ली के क्राइम ब्रांच कार्यालय में पहुंचे, जहां भाई संदीप से बात कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Accident In Haryana:  तेज रफ्तार कार ने स्कूटी व बाइक सवार को मारी टक्कर, चार की मौत, कार भी पलटी

एक पुलिसकर्मी ने थोड़ी देर बाद बात करवाई, उस समय संदीप कह रहा था कि उसे दिक्कत हो रही है। उन्होंने संदीप का किसी अस्पताल में उपचार कराने का आग्रह किया, लेकिन क्राइम ब्रांच वालों ने उन्हें भगा दिया। केवल इतना कहा कि 17 सितंबर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश करेंगे। वहां मिलना। वे शाम पांच बजे तक तीस हजारी कोर्ट में इंतजार करते रहे, लेकिन उसके भाई को पेश नहीं किया गया। 


वकील ने बात की तो पुलिस ने बताया कि संदीप अस्पताल में है दाखिल
सुखविंदर ने बताया कि उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में एक वकील से बात की। उसने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से बात की। तब एक एएसआई ने बताया कि संदीप की हालत बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वे अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि संदीप की मौत हो चुकी है। उसका शव मोर्चरी के अंदर रखा जा चुका था। वहां से उन्होंने पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया। इसके बाद एक महिला जज पहुंची, उनके सामने बयान दर्ज करवाए। इसके बाद पुलिस भी लौट गई। अब सोमवार को पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। 

सिसरौली गांव निवासी संदीप दिल्ली पुलिस का पीओ था, जिसे 16 सितंबर को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी। इसकी रिपोर्ट चौकी में दर्ज है। दिल्ली पुलिस की हिरासत में युवक की मौत हुई है। ऐसे में यह रोहतक का मामला नहीं है। - एसआई राजसिंह, कार्यकारी थाना प्रभारी, थाना सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed