{"_id":"6694e267375123ec5e0966c3","slug":"rohtak-unidentified-body-found-in-the-canal-suspicion-of-murder-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: नहर में मिला अज्ञात शव, हत्या का अंदेशा, 35-40 वर्षीय व्यक्ति था मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: नहर में मिला अज्ञात शव, हत्या का अंदेशा, 35-40 वर्षीय व्यक्ति था मृतक
Mon, 15 Jul 2024 02:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:18 PM IST
सार
शव गली सड़ी हालत में है। पुलिस को व्यक्ति की हत्या का अंदेशा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के सांपला क्षेत्र में हसनगढ़ -खुरमपुर के बीच रिलायंस नहर में सोमवार सुबह पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को सोमवार सुबह किसी ने नहर में शव होने की सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव नहर से निकाला। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव किसी 35-40 वर्षीय व्यक्ति का बताया गया है।
विज्ञापन
शरीर पर पजामा व शर्ट पहनी हुई है। शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। इसके चलते पुलिस को व्यक्ति की हत्या का अंदेशा बना हुआ है। पेट पर कई घाव बताए जा रहे हैं। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ी गली हालत में है।
विज्ञापन
थाना सांपला प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता लगने की उम्मीद है। शव की पहचान के लिए सभी पुलिस स्टेशन में सूचना भेज दी गई है।