फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Two incidents in 24 hours; Juice seller shot, stuck in spinal cord, firing at Gohana stand

Rohtak: 24 घंटे में दो वारदात... जूस विक्रेता को मारी गोली, रीढ़ की हड्डी में फंसी, गोहाना अड्डे पर फायरिंग

Thu, 14 Mar 2024 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 11:42 PM IST
सार

कमला नगर निवासी 25 वर्षीय लक्ष्य गुरुवार शाम 6 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जा रहा था। इस दौरान वारदात हुई। घायल पीजीआई में उपचाराधीन है। सीसीटीवी में दो युवक दिखे हैं। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Rohtak: Two incidents in 24 hours; Juice seller shot, stuck in spinal cord, firing at Gohana stand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर में व्यापारी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। 24 घंटे के अंदर फायरिंग की दो वारदात हुई हैं। वीरवार शाम 6 बजे दो युवकों ने शिवाजी कॉलोनी के जूस विक्रेता को ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गोली मार दी। घायल जूस विक्रेता को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां गोली गर्दन के रास्ते रीढ़ की हड्डी में जा अटकी है।

विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुरानी सब्जी मंडी व ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस जांच कर रही हैं। वहीं इससे पहले बुधवार रात को गोहाना अड्डे पर रेहड़ी विक्रेता को धमकाते हुए एक युवक ने हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


पुलिस की जानकारी के मुताबिक, कमला नगर निवासी राजेश उर्फ राजू ने शिवाजी कॉलोनी में जूस की दुकान कर रखी है। राजू पैरालाइज हो गया है, जिसके कारण उनका बेटा 25 वर्षीय लक्ष्य ही दुकान को संभालता है। वीरवार शाम करीब 6 बजे लक्ष्य ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी की मार्केट के नजदीक पैदल ही दो युवक आए और लक्ष्य पर गोली चला दी। गोली उसकी गर्दन में धंसकर नीचे रीढ़ की हड्डी के पास फंस गई। गोली लगने से लक्ष्य सड़क पर गिर गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई, जबकि आरोपी फरार हो गए। घायल को तत्काल पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर गोली निकालने का प्रयास कर रहे थे, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

घायल की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने बयान लेने से किया इन्कार वारदात की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक भागते दिख रहे हैं। फुटेज पुलिस साथ ले गई और घायल लक्ष्य को दिखाया, लेकिन डॉक्टरों ने बयान लेने से इन्कार कर दिया। क्योंकि लक्ष्य की हालत गंभीर है।

पिता बीमार, घर पर मां व बहन
लक्ष्य की मौसी के बेटे अंश अरोड़ा ने बताया कि घायल के पिता की शिवाजी कॉलोनी में जूस की दुकान है, लेकिन वह बीमार हैं। अब दुकान लक्ष्य ही संभाल रहा है। उनको पता नहीं किसने व क्यों गोली मारी है। यह तो अब पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा। लक्ष्य की हालत गंभीर है।

शाम 6 बजे ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कमला नगर निवासी लक्ष्य को गोली मारी, जो जूस विक्रेता राजू का बेटा है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक भागते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फुटेज साफ नहीं है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही वारदात के कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल गहराई से छानबीन कर रहे हैं। - इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी

टाइल व्यापारी के बेटे ने रेहड़ी न हटाने पर चलाई गोली, दुकानदारों ने दबोचा
रोहतक में गोहाना अड्डे पर बुधवार देर रात रेहड़ी न हटाने पर कार चालक ने हवा में गोली चला दी। भीड़ ने उसे समय रहते दबोच लिया, जो कलानौर खंड के गांव सैंपल निवासी कर्ण है, जो अपने पिता टाइल व्यापारी का लाइसेंसी रिवाॅल्वर लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया तो जमानत मिल गई।

पुलिस के मुताबिक, किला मोहल्ला निवासी धर्मबीर सिंह ने बताया कि वह गोहाना अड्डे पर सब्जी की रेहड़ी लगाता है। बुधवार देर रात रेहड़ी लगाए हुए था, तभी कार में सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने कार को रेहड़ी के आगे खड़ा कर दिया। उसने कहा कि कार पार्किंग में लगा लीजिए, अभी भीड़ है। इस बात से नाराज होकर युवक कार से बाहर आए।

दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। उसने भी परिजनों को सूचित कर दिया। तभी परिवार के युवक आ गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। भीड़ ने उसे समय रहते काबू कर लिया। सूचना पाकर किला रोड चौकी से प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक सैंपल निवासी कर्ण को हिरासत में लिया।

पिता का लाइसेंसी रिवाॅल्वर लेकर आया था युवक
पुलिस के मुताबिक, जांच की तो रिवाॅल्वर लोड थी, उसमें से पांच कारतूस और बरामद हुए, साथ ही जेब से एक लाइसेंस मिला, जो डीएम रोहतक तरफ से 2022 से 2026 तक के लिए जारी किया हुआ है। पूछताछ करने पर पता चला कि यह लाइसेंस आरोपी के पिता के नाम है।


गोहाना अड्डे पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में कर्ण को गिरफ्तार किया, जिसके पिता टाइल व्यापारी हैं। माड़ौदी में उनकी टाइल बनाने की फैक्टरी है। मूलरूप से आरोपी सैंपल गांव का रहने वाला है, लेकिन अब ग्रीन रोड पर रहता है। आरोपी को अदालत से पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई। दूसरा आरोपी अभी फरार है। - इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed