फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Tired of not getting back the borrow, the young man committed suicide

Rohtak: उधारी वापस न मिलने से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, फतेहाबाद के ASI सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 03 Jun 2023 05:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 05:40 PM IST
सार

सुसाइड नोट में एएसआई सहित चार लोगों के नाम लिखे हैं। 60 लाख रुपये व कार न देने का आरोप है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rohtak: Tired of not getting back the borrow, the young man committed suicide
महम पुलिस थाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के महम के युवक ने दोस्तों से 60 लाख रुपये की उधारी व कार न मिलने से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने फतेहाबाद के एएसआई सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महम के वार्ड नंबर चार निवासी राजकुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आनंद शादीशुदा था, जिसके दो बच्चे हैं। आनंद का कई युवकों से लेनदेन चल रहा था। पैसे मांगने पर आरोपी धमकी दे रहे थे। इससे तंग आकर आनंद ने शुक्रवार की रात को फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


उसके कमरे में पेंट के अंदर चार पेज का एक सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा हुआ है कि भरत ने उसके 19-20 लाख, राजू ने 7-8 लाख, हैप्पी आदमपुर ने 26 लाख व एक कार और एएसआई गुरप्रीत फतेहाबाद ने 6 लाख लिए थे, लेकिन वापस नहीं दे रहे हैं। इनसे तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed