{"_id":"665cb9e6305a78ed5c00dab9","slug":"rohtak-robbery-at-petrol-pump-in-roorkee-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: रुड़की में पेट्रोल पंप पर लूट, कार टंकी फुल करवाकर स्वैप मशीन भी छीन ले गए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: रुड़की में पेट्रोल पंप पर लूट, कार टंकी फुल करवाकर स्वैप मशीन भी छीन ले गए आरोपी
Sun, 02 Jun 2024 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:58 PM IST
सार
कार सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। आईएमटी थाने में पंप के सोनीपत के फरमाणा निवासी सेल्समैन की शिकायत पर केस दर्ज है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में भालौठ से सोनीपत के फरमाणा रोड स्थित रुड़की गांव के पेट्रोल पंप पर कार सवार तीन युवक टंकी भरवाकर सेल्समैन से स्वैप मशीन तक छीनकर ले गए। आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सोनीपत के फरमाणा निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रुड़की गांव स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। पंप भालौठ रोड पर है। शनिवार को करीब 7 बजकर 50 मिनट पर एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। चालक ने कहा कि टंकी फुल कर दो। उसने टंकी भर दी, इसमें 38.36 लीटर पेट्रोल आया, स्वैप मशीन में इसकी राशि 3700 रुपये दशाई गई।
विज्ञापन
राशि के भुगतान के लिए चालक ने उसे डेबिट कार्ड निकाला। जैसे ही उसने कार्ड लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो आरोपी ने झपटा मारकर मशीन हाथ छीन ली। कार सवार भालौठ गांव की तरफ फरार हो गए। लाल रंग की नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखा था, केवल हिंदी में जाति विशेष लिखी हुई थी।
विज्ञापन
हार्ड डिक्स भेज रखी थी अपडेट के लिए
पंप के सेल्समैन दिनेश ने बताया कि पंप पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन हार्ड डिस्क को अपडेट कराने के लिए मैकेनिक के पास भेजा हुआ था। साथ ही कार के पीछ नंबर प्लेट पर नंबर भी नहीं लिखा था।