फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: purse snatched from Scooty rider woman

Rohtak: किला रोड बाजार से घर लौट रही स्कूटी सवार महिला का पर्स झपटा, बाइक सवार युवकों ने की वारदात

Wed, 11 Jan 2023 11:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 11:35 AM IST
सार

बाइक सवार दो युवकों ने सिविल अस्पताल के सामने वारदात की। महिला रचना अनेजा  प्रेम नगर की रहने वाली है। पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। सिविल अस्पताल के नजदीक पहले भी झपटमारी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Rohtak: purse snatched from Scooty rider woman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोहतक शहर के सिविल अस्पताल रोड पर एक बार फिर वारदात हुई है। बाइक सवार दो युवक चलती स्कूटी पर एक महिला का पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 6 हजार रुपये की नकदी थी। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर निवासी रचना अनेजा ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह किला रोड बाजार में निजी कार्य से गई थी। साथ में बेटा मोक्षित भी था। दोनों स्कूटी पर सवार होकर वापस घर जाने लगे। जब सिविल अस्पताल के सामने सुभाष रोड पर पहुंचे तो बाइक पर पीछे से दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


उसने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार हाथ नहीं आ सके। मामले की सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच पड़ताल की। क्योंकि सिविल अस्पताल के नजदीक पहले भी वारदात हो चुकी हैं। दो माह पहले सेक्टरों से ड्यूटी पर आई महिला डॉक्टर की चेन झपटी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed