फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Police reached Village Aanwal on the Information of stone pelting on mosque

Rohtak: आंवल में मस्जिद पर पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस, सरपंच बोले- गांव में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल

Sat, 05 Aug 2023 01:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 01:31 AM IST
सार

एएसपी मेधा भूषण खुद गांव में पुलिस बल के साथ पहुंची। साथ में कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार भी रहे। मौलवी के परिवार की सुरक्षा में पांच-छह पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। वहीं गांव के सरपंच का कहना है कि गांव में शांतिपूर्ण माहौल है।

विज्ञापन
Rohtak: Police reached Village Aanwal on the Information of stone pelting on mosque
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के आंवल गांव में शुक्रवार रात करीब 10 से 11 के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद के अंदर पथराव की सूचना पाकर एएसपी मेधा भूषण मौके पर पहुंची और मौलवी के परिवार को सुरक्षा दी। देर रात तक कलानौर थाना पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में मौलवी इकबाल ने बताया कि गांव की मस्जिद के अंदर वह परिवार सहित रहता है, जहां छह सदस्य हैं। रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक पथराव हुआ। चार-पांच पत्थर मस्जिद के अंदर गिरे तो बाकी बाहर गिरे। वह बच्चों को लेकर अंदर चला गया। उसने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन


एएसपी मेधा भूषण खुद गांव में पुलिस बल के साथ पहुंची। साथ में कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार भी रहे। एक घंटे जांचकर मौलवी के परिवार की सुरक्षा में पांच-छह पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। साथ ही एक पीसीआर को मस्जिद की सुरक्षा में लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। दिन में मौलवी के परिवार को पूरी तरह सुरक्षा का आश्वासन दिया था। ग्रामीण किसी तरह की पत्थरबाजी की घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस अपनी जांच कर रही है, लेकिन अभी ऐसे कोई तथ्य नहीं मिला। -सुंदरलाल, सरपंच आंवल


मामले की सूचना पाकर गांव में पहुंचे। मौलवी परिवार की सुरक्षा में दे दी गई है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कलानौर पुलिस छानबीन कर रही है। -मेधा भूषण, एएसपी रोहतक

ग्रामीणों से अपील, शांतिपूर्ण बनाए रखे माहौल
गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। ग्रामीणों से अपील है कि वे ऐसी कोई हरकत न करें, जिससे माहौल खराब हो। -रमेश कुमार, प्रभारी थाना कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed