{"_id":"579f9e484f1c1b63242b949f","slug":"rohtak-pgi-medical-doctor-protest-demand-haryana-rohtak-child-death-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में उपचार के दौरान नवजात की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई में उपचार के दौरान नवजात की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के डॉक्टरों पर एक बार फिर से उपचार में लापरवाही का आरोप लगा है। श्रीनगर कॉलोनी की रहने वाली नवजात बेटी की नानी ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में शिकायत दी है। आरोप है कि उपचार में लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई।
श्रीनगर कॉलोनी निवासी शिवकामिनी ने बताया कि उसकी बेटी सरिता की शादी खैरड़ी गांव में हुई है। तीन दिन पहले सरिता ने एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। हालत खराब होने पर नवजात को पीजीआई में रेफर कर दिया गया। रविवार रात उसे पीजीआई में भर्ती करा दिया गया। महिला का आरोप है कि शौच में परेशानी होने पर उपचार कर रहे चिकित्सक ने नवजात के मुंह में नली लगा दी। नवजात बच्ची रात भर दर्द से तड़पती रही। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने बार-बार चिकित्सक को बुलाया। आरोप है कि डॉक्टरों ने परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया और मौके पर नहीं आए। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। इस पर नवजात के पिता विजय समेत अन्य परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। शिवकामिनी की तरफ से पीजीआई थाने में चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दी गई है। गौरतलब है कि पीजीआई में उपचार में लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है।
नवजात की मौत को लेकर परिजनों ने शिकायत दी है। जिसमें चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- कुलदीप सिंह, एसएचओ, पीजीआई थाना