फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, pgi doctor, chain snatching, police, crime, haryana rohtak

पीजीआई जा रही महिला डॉक्टर से चेन स्नेचिंग

Wed, 15 Jun 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 15 Jun 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
rohtak, pgi doctor, chain snatching, police, crime, haryana rohtak
पीजीआई ओपीडी के पास नकाबपोश बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम - फोटो : demo pic
शहर में लगातार चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बावजूद पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही। सोमवार रात को बाइक पर सवार दो नकाबपोश आरोपियों ने पीजीआई ओपीडी के सामने ही महिला डॉक्टर के गले से चेन तोड़ ली। डॉक्टर की शिकायत पर पीजीआई थाने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मूलरूप से दिल्ली निवासी प्रीति फौगाट पीजीआई में डॉक्टर है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्रीति मेडिकल मोड़ से पैदल पीजीआई की ओर ड्यूटी के लिए जा रही थी। जब वह ओपीडी के पास पहुंची तो दो बाइक सवार आए और प्रीति के गले से चेन तोड़ ली। चेन तोड़ते ही डॉक्टर नीचे गिरी और हाथ पैर में मामूली चोटें आईं। आरोपी पीजीआई की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। 11 जून को मेडिकल मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पीजीआई नर्स से चेन स्नेचिंग की थी। पुलिस इस मामले में भी बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed