{"_id":"5714f58e4f1c1bb9708b45d3","slug":"rohtak-news-rajesh-murder-case-kalanaur-rohtak-cia-investigation-rajesh-murder-case-cm-interfare","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीआईए करेगा राजेश हत्याकांड की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सीआईए करेगा राजेश हत्याकांड की जांच
अमर उजाला ब्यूरो/रोहतक
Updated Tue, 19 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : INVESTIGATION
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलानौर के राजेश हत्याकांड की जांच अब सीआईए स्टाफ करेगा। सीएम के हस्तक्षेप के बाद एसपी ने मामले की जांच कलानौर पुलिस से रोहतक सीआईए को सौंप दी है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने सोमवार को सीएम से मिलकर आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई थी।
कलानौर में करीब 20 दिन पहले हुए राजेश हत्याकांड में पुलिस अभी तक सभी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। इससे आक्रोशित परिजन और सैकड़ों लोग सोमवार को एसपी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। लेकिन यहां उन्हें एसपी नहीं मिले। इसके बाद वे सीधे कैनाल रेस्ट हाउस में सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलने पहुंच गए। यहां सीएम ने पीड़ितों का पक्ष सुना। इसके बाद साथ खड़े एसपी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम के हस्तक्षेप के बाद एसपी ने मामले को रोहतक सीआईए को सौंप दिया।
पीड़ितों का कहना है कि राजेश की मौत के बाद उनके परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है। इसलिए परिवार के एक सदस्य को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाए। परिजनों का आरोप है कि जो लोग मामले में अभी फरार हैं, वे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही मृतक के भाई अशोक ने पुलिस ने सुरक्षा की मांग की है। अशोक का कहना है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया, लेकिन बाकी मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
बता दें कि कलानौर के वार्ड-2 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 28 मार्च को उसके भाई राजेश पर हमला किया गया। राजेश पर चाकु ओं से कई वार किए गए थे। इसके बाद उसकी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कलानौर के ही कई लोगों को नामजद कर केस दर्ज किया था।