{"_id":"668977fa8f9d5cacf506fa0f","slug":"rohtak-neck-of-auto-driver-cut-in-accident-found-thirty-feet-away-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: वाहन ने मारी टक्कर, गर्दन कटकर 30 फीट दूर गिरी, सिर बाहर कर ऑटो रिक्शा में सो रहा था चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: वाहन ने मारी टक्कर, गर्दन कटकर 30 फीट दूर गिरी, सिर बाहर कर ऑटो रिक्शा में सो रहा था चालक
Sat, 06 Jul 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:29 PM IST
सार
मृतक सतीश मदीना गांव का रहने वाला था। उनका शव ड्रेन नंबर आठ के पास मिला है। शहर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के हिसार रोड पर ड्रेन नंबर आठ के पास ऑटो रिक्शा से गर्दन बाहर निकाल कर सो रहे चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से गर्दन कटकर 30 फीट आगे जा गिरी। मृतक की पहचान मदीना गांव निवासी सतीश के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में शहर थाने में अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मदीना निवासी साहिल ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका पिता सतीश ऑटो चलाता है। हर रोज सुबह गांव से रोहतक सवारी लेकर आता और वापस आ जाता है। पांच जुलाई की सुबह रोहतक शहर के लिए गया था। उसके पिता कभी-कभी शराब भी लेते थे। रात को घर नहीं आए तो पता चला कि उनका ड्रेन नंबर आठ के पास एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन
वह अपने दादा रामधन व भाई अनीत के साथ मौके पर पहुंचे। ऑटो को किसी वाहन ने टक्कर मार रखी थी। गर्दन 30 फीट आगे शरीर से कटकर गिरी हुई थी। उन्हें शक है कि थकावट व नशे के कारण उसके पिता ऑटो में गर्दन बाहर करके सो गए।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन साइड मारकर घसीटते हुए ले गया। इससे गर्दन कटकर अलग हो गई। साथ ही उसके पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रहे हैं।