फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, love marriage, panchayat, love, divorce, village, lover, haryana

प्रेम विवाह करके गांव लौटा जोड़ा, पंचायत में तलाक की बात पर चले गए

Sun, 19 Jun 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 19 Jun 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
rohtak, love marriage, panchayat, love, divorce, village, lover, haryana
मदीना के युवक ने पास के गांव की युवती से दो दिन पहले की कोर्ट मैरिज - फोटो : Demo pic
घर से भागे युवक-युवती कोर्ट मैरिज कर गांव लौटे तो हंगामा हो गया। पंचायत में बेदखली और तलाक की बात हुई तो जोड़ा गांव से चला गया। बताया जा रहा है कि लड़के के परिवार वालों ने पंचायत का साथ दिया और जोड़े को रोकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


मामला रोहतक के निकटवर्ती गांव मदीना का है। गांव का एक युवक  पड़ोस के गांव अजायब की एक लड़की के साथ फरार हो गया। चार जून को लड़की के परिजनों ने महम थाने में शिकायत दी। दो दिन पहले जोड़े ने कोर्ट मैरिज कर ली और गांव वापस आ गया। बताया जाता है कि मदीना और अजायब दोनों भाईचारे के गांव हैं। ऐसे में प्रेम विवाह पर ग्रामीण भड़क गए। इस मुद्दे पर शनिवार को दोनों गांवों की पंचायत बुलाई गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। पंचायत में फैसला हुआ कि ग्रामीणों के बरसों पुराने भाईचारे को कायम रखने के लिए इस विवाह को मंजूरी नहीं दी जा सकती। लड़के को गांव और परिवार से बेदखल करने से लेकर नव दंपति को तलाक के लिए राजी करने तक की बात हुई। काफी देर हंगामे और बहस के बाद लड़के के परिजन भी पंचायत के साथ खड़े हो गए और कहा कि हम पंचायत का फैसला मानने को तैयार हैं। गांववालों का विरोध देखकर देरशाम नवदंपति गांव से चले गए। ग्रामीणों को नहीं पता कि दोनों कहां गए हैं।
विज्ञापन


पहले भी चर्चाओं में रहा है महम चौबीसी

पंचायत और भाईचारे के फैसलों को लेकर महम चौबीसी पहले भी चर्चाओं में रहा है। चौबीसी चबूतरे पर लिए गए फैसले देशभर की सुर्खियां बने हैं। ऐसे में चौबीसी के बड़े गांव में शनिवार को हुई पंचायत इलाके में चर्चा में रही। हालांकि नवविवाहित जोड़ा पंचायत के बाद गांव से लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed