फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Jewelery and cash worth Rs 47 lakh stolen in Nidana village

Rohtak: निदाना गांव में 47 लाख रुपये के जेवर-नकदी चोरी, घर में सो रहे लोग मिले बेसुध

Thu, 03 Oct 2024 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 12:46 AM IST
सार

घर में लोग बेसुध हालत में रहे और चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। 4.30 लाख रुपये की नकदी भी चुराकर ले गए।

विज्ञापन
Rohtak: Jewelery and cash worth Rs 47 lakh stolen in Nidana village
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में महम थानाक्षेत्र के निदाना गांव स्थित एक मकान में नशीला पदार्थ सुंघाकर घर से 47.3 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। घटना एक अक्तूबर की रात की है। घर के लोगों को बेसुध अवस्था में अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पीड़ित ने बेटे और बेटियों की शादी के लिए ही यह जेवर बना थे। जबकि कुछ जेवर पत्नी के भी उसी अलमारी में रखे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस को निदाना गांव निवासी पीड़ित राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर पत्नी, दो बेटी और एक बेटा घर सोए हुए थे। जबकि वह स्वयं घर से कुछ दूरी पर बने पशु बाड़े में पशुओं के पास सो गए थे।
विज्ञापन


सुबह घर से पशुओं का चारा डालने के लिए परिवार के लोग आते हैं, लेकिन दो अक्तूबर की सुबह जब परिवार के लोग नहीं आए तो फोन मिलाया। मगर परिजन ने फोन भी नहीं उठाया तो वह जल्दी-जल्दी पशुओं को चारा डालकर घर पहुंचे। वहां पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर के चारों लोग बेसुध कमरे में पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका नशा नहीं टूटा तो आस पड़ोस के लोगों की मदद से दो बेटी, बेटा और पत्नी को लाखनमाजरा अस्पताल में भर्ती कराया। कई घंटे तक इलाज चलने के बाद उनको होश आया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर घर की छत के रास्ते से घर में घुसे थे और करीब 43 लाख रुपये के जेवरात और 4.30 लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए।पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और नमूने लिए।

यह था सामान
एक झालरा, दो कंठी ,गलसरी, माला ,3 कंठी सेट, 3 रानी हार, 6 अंगूठी, 3 चेन,1 पैडेंट, 2 ओम, 7 जोड़ी झुमके, 4 तागड़ी, 2 गुच्छे, 5 हथफूल, 11 जोड़ी पाजेब, 8 जोड़ी चुटकी, 4.30 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।


प्रथम दृष्टया चोरी की इस घटना के पीछे किसी जानकार का हाथ लग रहा है। चूंकि जिस तरह परिवार के लोगों को नशा सुंघाया गया था, उससे साफ है कि चोर आसपास के ही हैं। उनको पता था कि घर में कौन कहां पर सोता है और कोई व्यक्ति जाग न पाए, इसलिए नशीला पदार्थ सुंघाया गया था। उम्मीद है कि बेहोशी का स्प्रे घर के अंदर किसी तरह पहुंचाया। उसके बाद ही घटना को अंजाम दिया गया होगा। -संदीप कुमार, डीएसपी महम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed