फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, jaat reservation, shree kant jadhav, dk behera, fail, haryana

रोहतक में उपद्रव के दौरान आईजी जाधव और डीसी बेहेरा रहे फेल

Wed, 01 Jun 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 01 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
rohtak, jaat reservation, shree kant jadhav, dk behera, fail, haryana
दंगाई - फोटो : file photo
जिस तरह के आरोप पुलिस से लेकर प्रशासनिक अफसरों और कर्मियों पर लग रहे थे, वह प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद साफ हो गए। ऐसे 119 पुलिस वालों के नाम सामने आये हैं, जिन्होंने दंगों के दौरान अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं निभाई। मंगलवार को सार्वजनिक की गई प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट में दंगे के समय डीसी रहे डीके बेहेरा और आईजी श्रीकांत जाधव को पूरी तरह से फेल बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय नहीं होने के कारण भी दंगा बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


प्रकाश सिंह कमेटी के सामने तत्कालीन डीआईजी सौरभ सिंह ने लिखित रिपोर्ट पेश करके कहा है कि दंगे के समय स्थानीय पुलिस कास्टलाइन पर काम कर रही थी। कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कानून व्यवस्था की ड्यूटी नहीं निभा रहे थे। ऐसे 119 पुलिस अधिकारी व कर्मी चिह्नित करके लिस्ट बनाई गई, जिन्होंने उस समय कानून व्यवस्था की ड्यूटी को नहीं निभाया। रिपोर्ट में टिप्पणी की गई है कि ऐसे लोग पुलिस में रहने लायक नहीं हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस व प्रशासन के बीच किसी तरह का को-आर्डिनेशन (समन्वय) नहीं था, जबकि ऐसे हालात में समन्वय सबसे अहम होता है।
विज्ञापन

डीसी डीके बेहेरा पर टिप्पणी की गई है कि उनका प्रशासनिक कंट्रोल खराब था। वह दंगे में पूरी तरह से नाकाम रहे। उनकी ओर से कोई आदेश जारी किया जाता था तो वह माना नहीं जाता था। उनका कंट्रोल खराब होने के साथ ही पुलिस व प्रशासन में समन्वय खराब होता गया। पुलिस और प्रशासन में को-आर्डिनेशन होता तो डीसी की ओर से लागू की गई धारा-144 पर अमल किया जाता। रिपोर्ट में आईजी श्रीकांत जाधव पर भी अंगुली उठाई गई है। जाधव को लापरवाह के साथ ही दंगे को रोकने में नाकाम बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगों के दौरान जिम्मेदारी नहीं निभाने वाले 83 पर कार्रवाई

डीआईजी सौरभ सिंह ने दंगों के समय सही तरीके से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं निभाने वाले 119 पुलिस अफसरों और कर्मियों की जो लिस्ट तैयार की थी, उसके बारे में एसपी शशांक आनंद ने बताया कि वह लिस्ट मिलने पर 14 मार्च को 83 पुलिस वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर चुके हैं। लेकिन प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद ऐसे अफसरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

डीआईजी सौरभ सिंह ने दीवार कूदकर बचाई जान

आरक्षण आंदोलन के दौरान दंगाइयों ने पुलिस अधिकारियों तक को मारने का प्रयास किया और जहां वह ठहरे थे, वहां आग लगा दी। मंगलवार को सार्वजनिक की गई प्रकाश सिंह कमेटी की जांच रिपोर्ट में आईजी और डीआईजी के बयानों से यह साफ हुआ है। दोनों ही आला अधिकारियों ने किसी तरह भाग कर दंगाइयों से अपनी जान बचाई। प्रकाश सिंह कमेटी के सामने तत्कालीन आईजी श्रीकांत जाधव और डीआईजी सौरभ सिंह ने बयान दर्ज कराया है, जिसमें दंगाइयों के आतंक को बयां किया गया है। आईजी श्रीकांत जाधव ने अपने बयान में कहा है कि 19 फरवरी को डीआईजी सौरभ सिंह दिल्ली बाईपास पर सर्किट हाउस में मौजूद थे। उसी समय सैकड़ों दंगाई वहां घुस गए और डीआईजी पर हमला करना चाहा। लेकिन आईजी आवास व कार्यालय की दीवार सर्किट हाउस से मिली होने के कारण डीआईजी सौरभ सिंह को दीवार पार कराकर बचाया गया। जिसके बाद दंगाइयों ने सर्किट हाउस में आग लगा दी। डीआईजी सौरभ सिंह ने भी अपने बयान में यही कहा है कि दंगाई सर्किट हाउस में हमला करने के लिए घुस गए तो वह दीवार कूदकर आईजी आवास पहुंचे।


आईजी ने अपने घर तैनात कर दी पुलिस, लुटता रहा शहर

प्रकाश सिंह कमेटी के सामने दिए बयान में डीसी डीके बेहेरा ने आईजी श्रीकांत जाधव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को आईजी ने अधिकतर पुलिस वालों को अपने आवास पर तैनात कर दिया और शहर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ काफी कम पुलिस रह गई। ऐसे हालात में दंगाई शहर में लूटपाट और आगजनी करते रहे और कम पुलिस के साथ उनको काबू कर पाना मुश्किल था। वहीं, डीआईजी सौरभ सिंह ने डीसी डीके बेहेरा को घेरा है। सौरभ ने कहा है कि डीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट को उनकी जिम्मेदारी तक नहीं बताई। ना ड्यूटी मजिस्ट्रेट किसी भी जगह आये और डीसी भी खुद कहीं दिखाई नहीं दिये। प्रकाश सिंह कमेटी के सामने अधिकारियों ने इस तरह एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं और दंगे में आपसी कार्यप्रणाली की कलई खोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed