फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak gangrape, girl, maham, rape, crime. rohtak

हैवानियत ः सातवीं की छात्रा का अपहरण कर सात लोगों ने किया दुष्कर्म

Fri, 19 May 2017 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 19 May 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
rohtak gangrape, girl, maham, rape, crime. rohtak
फार्म हाउस के पास कमरे में ले जाकर दिया घटना को अंजाम - फोटो : amar ujala
सोनीपत की युवती से जुड़े सनसनीखेज प्रकरण के बाद महम में भी एक छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कस्बे में दो बाइक सवार युवक सातवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण करके एक फार्म हाउस के पास कमरे में ले गए। वहां पहले से ही पांच अन्य युवक मौजूद थे। छात्रा का आरोप है कि सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद एक महिला और तीन पुरुष पीड़िता को जुलाना के एक होटल में ले गए। हालांकि वहां कोई वारदात नहीं हुई। बाद में उसे महम के पास अचेत अवस्था में छोड़ दिया गया। पीड़िता ने अपने पिता को पूरे मामले से अवगत करवाया। महिला डीएसपी पुष्पा खत्री के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर महम के ही दो युवकों मोनू और सन्नी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किशोरी ने बताया कि वह 16 मई को अपने पड़ोस से लौट रही थी। उसी समय बाइक पर सन्नी और मोनू आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। वे उसे महम के एक फार्म हाउस के पास एक खाली मकान पर ले गए। वहां पांच अन्य युवक मौजूद थे। सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात एक स्विफ्ट कार आई जिसमें एक महिला और तीन पुरुष सवार थे।
विज्ञापन

छात्रा के अनुसार कार से उसे जींद के जुलाना के एक होटल में ले जाया गया। वहां उसे धमकाया और शराब पिलाई गई। इसके बाद उसे अपने परिजनों को इस संबंध में कुछ नहीं बताने की धमकी दी। कहा कि उसने पुलिस में शिकायत दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद वह उसे रात को महम के पास छोड़कर फरार हो गए। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि रेप की शिकायत पर कई युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी को बताया तो जान से जाएगी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि होटल में उसे धमकी दी गई कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसकी हत्या कर देंगे। डर के मारे उसने भरोसा दिया कि वह कुछ नहीं बोलेगी। इसके बाद आरोपियों ने उसे अचेत अवस्था में महम के पास छोड़ दिया। किसी तरह वह घर पहुंची और पूरे मामले के बारे में अवगत करवाया।


डीएसपी महम के पास लेकर पहुंचा पिता

बेटी के साथ हुई वारदात से सकते में पिता और अन्य परिजन उसे लेकर महम डीएसपी के पास गए। वहां से किशोरी से मामला जुड़ा होने के कारण रोहतक महिला थाने में भेज दिया गया।

एफएसएल की टीम के साथ महम पहुंची पुलिस

शाम को डीएसपी पुष्पा खत्री के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी गरिमा और एसएफएल टीम प्रभारी डाक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची। गहराई से उस कमरे को खंगाला, जहां दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई थी। मौके से एसएफएल की टीम ने साक्ष्य तलाश करने का प्रयास किया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से मौके की निशानदेही कराई गई।  

एक आरोपी गिरफ्तार, जल्द होगा वारदात का खुलासा

पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को घटना स्थल पर लाया गया था। वहां से निशानदेही करके सबूत जुटाने का प्रयास किया गया है। जल्द अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।

रवींद्र तोमर, डीएसपी, महम।

सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। विस्तृत जांच के लिए एफएसएल टीम सहित अन्य विशेषज्ञ टीम के साथ मौके पर मुआयना किया गया है। आरोपियों की पहचान करने का कार्य किया जा रहा है।
पुष्पा खत्री, डीएसपी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed