फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Fraud of two lakhs on the pretext of getting a job clerk

Rohtak: रेलवे या एसबीआई में क्लर्क लगवाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी, वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

Thu, 02 Feb 2023 04:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 04:09 PM IST
सार

गोहाना उपमंडल के गांव गामड़ी के युवक के साथ ये घटना हुई है।पुलिस ने भैणी चंद्रपाल के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Rohtak: Fraud of two lakhs on the pretext of getting a job clerk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहतक में रेलवे या एसबीआई में क्लर्क लगवाने के नाम पर गोहाना उपमंडल के गांव गामड़ी के एक युवक से दूसरे युवक ने 2 लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित का आरोप है कि अब पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। इस संबंध में गोहाना के सदर थाने के माध्यम भेजी गई शिकायत पर पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गोहाना के गामड़ी गांव निवासी सुमित ने दी शिकायत में बताया कि वह भैंणीचंद्रपाल निवासी संदीप सिवाच को पहले से जानता है। संदीप ने उसे रेलवे या एसबीआई में एक माह के अंदर क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


इसके लिए दो लाख रुपये ले लिये। साथ ही कहा कि अगर एक माह में नौकरी नहीं मिली तो पैसे वापस कर देगा। उसने यह राशि अपने मित्र के सामने दे दी। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने पैसे मांगे। पहले तो आरोपी ने उसे एक चेक दिया, लेकिन उस पर सही हस्ताक्षर न होने के कारण पैसे नहीं निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दोबारा संपर्क किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। बोला, मेरे पास आपके लिए कोई पैसा नहीं है, आप जो भी करना चाहते हो करो। बोला, अगर मुझे कुछ हुआ तो मैं तुम्हें जेल भेज दूंगा और झूठी शिकायत देकर हवालात की हवा खिला दूंगा।


पीड़ित का आरोप है कि इसके साथ-साथ आरोपी धमकी देता है कि, तुझे पैसे देने से अच्छा किसी को पैसे देके मारवा न दूंगा। तेरे से जो होता है वो करले न तो मैं पुलिस स्टेशन आउं और न मैं पैसे दूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed