फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, fraud, cheating, pgi, court, vigilence, haryana rohtak

रिश्वत लेने के मामले में पीजीआई के पूर्व बजट प्लानिंग ऑफिसर को तीन साल की कैद

Tue, 19 Jul 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 19 Jul 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
rohtak, fraud, cheating, pgi, court, vigilence, haryana rohtak
court - फोटो : Demo pic
पीजीआई के पूर्व बजट प्लानिंग ऑफिसर सोमनाथ चावला को रिश्वत लेने के मामले में तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार की अदालत ने वर्ष 2013 में बजट प्लानिंग अफसर रहे सोमनाथ को सोमवार को तीन साल की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी की ओर से जुर्माने को सजा सुनाए जाने के बाद ही भर दिया गया।
विज्ञापन


झज्जर के गांव बिसान निवासी हरेंद्र ने तीन सितंबर 2013 को केस दर्ज करवाया था। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह डेल्टा गार्ड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रोहतक में मैनेजर के पद पर हैं। उनके पास पीजीआई के सफाई कर्मचारी और बैरर का ठेका था। यह ठेका एक जनवरी 2013 से एक वर्ष तक के लिए था। इसके लिए पीजीआई में 65 लाख का बजट आया था। इस बजट को जारी कराने के लिए हरेंद्र ने एक अप्लीकेशन बजट प्लानिंग ऑफिसर सोमनाथ चावला के ऑफिस में भेजी। आरोप है कि सोमनाथ चावला ने बजट जारी कराने के लिए उससे 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। जब हरेंद्र ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो बजट जारी नहीं किया गया। इसके बाद हरेंद्र ने विजिलेंस इंस्पेक्टर को एक शिकायत दी। फिर विजिलेंस ने सोमनाथ चावला को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर उसका कोर्ट में चालान पेश किया था। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद सोमनाथ को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed