फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, former sarpanch, beating case, arrest, bail, police, car checking, arrest, haryana

पूर्व सरपंच ने पुलिसकर्मियों को पीटा, गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 21 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
rohtak, former sarpanch, beating case, arrest, bail, police, car checking, arrest, haryana
वाहन चेकिंग के दौरान चुलियाना रोहज पंचायत के पूर्व सरपंच ने पुलिसकर्मी को पीटा - फोटो : Demo pic
वाहन चेकिंग करते समय चुलियाना रोहज पंचायत के पूर्व सरपंच ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। सांपला थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जहां उसकी जमानत मंजूर हो गई। वहीं पूर्व सरपंच अनिल का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उस पर जातिगत टिप्पणी करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी और आईएमटी चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह ने बताया कि ईएचसी रामवीर सहित अन्य पुलिसकर्मी एसआई पवन कुमार के नेतृत्व में रविवार को आईएमटी चौक पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान चुलियाना रोहज पंचायत के पूर्व सरपंच अनिल कुमार कुछ साथियों के साथ अपनी कार से वहां आए। चेकिंग के लिए पुलिस ने उन्हें रोका और उनकी कार की तलाशी लेते हुए दस्तावेज दिखाने को कहा। सरपंच ने दस्तावेज नहीं दिखाए। जब रामवीर ने दोबारा दस्तावेज मांगे तो कहासुनी पर उतर आए। चौकी इंचार्ज की मानें तो अनिल ने रामवीर सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही पुलिसकर्मी को सस्पेंड कराने की धमकी दी। इस बीच सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सुखबीर भी मौके पर पहुुंच गए और मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने पूर्व सरपंच अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनिल पर एसआई पवन की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने का केस दर्ज किया। सोमवार को अनिल को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपों से इंकार, पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता

पूर्व सरपंच अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने किसी भी पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता नहीं की थी। बल्कि वह चालान काटने की बात कहकर चौकी में उसका भुगतान करने की बात कही थी। इसके बावजूद भी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पुलिस ने जातिगत टिप्पणी भी की। वह मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed