फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Firing on couple in Rithal Phogat, case registered on statement of former judge

Rohtak: रिठाल फौगाट में दंपति पर फायरिंग, पूर्व पंच के बयान पर केस दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 02:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 02:54 PM IST
सार

पंच अपनी पत्नी के साथ रात को करीब 10 बजे प्लाट में बैठा था। ऊपर से हुई फायरिंग में छत के रास्ते तख्त पर गोली लगी। अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Rohtak: Firing on couple in Rithal Phogat, case registered on statement of former judge
फायरिंग की गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के रिठाल फौगाट गांव में प्लाट में बैठे पूर्व पंच व उसकी पत्नी पर किसी ने रविवार रात करीब 10 बजे गोली चला दी। गोली सीमेंट की छत को चीरते हुए तख्त से टकरा गई। पंच ने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रिठाल फौगाट गांव निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। रविवार रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर अपने पशुओं के बांधने वाले प्लाट में गया था। वहां पर अपनी पत्नी सुमन के साथ बैठकर बात कर रहा था। तभी ईंट गिरने की आवाज आई। साथ ही गोली का सिक्का उसके तख्त पर आकर गिरा।
विज्ञापन


वह और उसकी पत्नी कमरे से बाहर निकले, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। वे वापस आए तो छत में सुराग बना हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गांव में पहुंची और अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed