फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, dgp, comissionar, mla, phone, jaat reservation, haryana rohtak

डीजीपी, एडीजी, कमिश्नर को करता रहा फोन, किसी ने नहीं रोका दंगा: ग्रोवर

Wed, 18 May 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 18 May 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
rohtak, dgp, comissionar, mla, phone, jaat reservation, haryana rohtak
जाट आंदोलन - फोटो : amar ujala
रोहतक से भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर ने दंगे के दौरान अफसरों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अफसर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले हुए थे, इसलिए उन्होंने दंगा नहीं रोका। विधायक ने डीजीपी, एडीजी इंटेलीजेंस, कमिश्नर समेत अन्य कई अधिकारियों पर फोन करने के बावजूद दंगा रोकने को कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्रोवर ने कहा कि मैंने शहर में दंगे और आगजनी के दौरान हालात पर काबू करने के लिए तत्कालीन डीजीपी यशपाल सिंघल, एडीजी इंटेलीजेंस शत्रुजीत समेत रोहतक के कमिश्नर, एसपी व डीसी सभी को फोन किया। उन्हें शहर के हालात भी बताए और दंगे रोकने के लिए कहा। विधायक का आरोप है कि इसके बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और वे आराम से सब कुछ देखते रहे। दंगे के दौरान अधिकारी पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के साथ मिलकर काम करते रहे और जानबूझकर कोई कदम नहीं उठाया। अब प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट आने से अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। उस समय लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई कर रही है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सरकार किसी भी लापरवाह अधिकारी को नहीं बख्शेगी, चाहे उसमें कोई भी शामिल हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed