{"_id":"66c4c552a5f37f108006a109","slug":"rohtak-case-of-kidnapping-of-pgi-student-police-repeated-the-crime-scene-regarding-the-accused-doctor-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पीजीआई की छात्रा के अपहरण का मामला; आरोपी डॉक्टर को लेकर पुलिस ने क्राइम सीन दोहराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: पीजीआई की छात्रा के अपहरण का मामला; आरोपी डॉक्टर को लेकर पुलिस ने क्राइम सीन दोहराया
Tue, 20 Aug 2024 10:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:03 PM IST
सार
छात्रा को जहां-जहां ले गया पुलिस ने डॉक्टर के साथ निरीक्षण किया। आरोपी सवालों के जवाब देने के बजाय रोकर करियर की दुहाई दे रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में मेडिकल छात्रा का अपहरण करने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को लेकर पुलिस ने घटनास्थल का क्राइम सीन दोहराया। जहां-जहां पर आरोपी छात्रा को लेकर गया था, पुलिस ने उन जगहों का निरीक्षण किया। आरोपी से कुछ सवाल किए, लेकिन उनका जवाब देने के बजाय वह रोने लगा। पुलिस अभी दो दिन और पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
कॅरिअर की दुहाई दे रहा आरोपी
आरोपी अंबाला से चंडीगढ़ और जिन जगहों पर छात्रा को लेकर गया था, पुलिस ने उन सभी का निरीक्षण किया। इसके अलावा आरोपी से पुलिस ने कुछ सवाल भी किए। कुछ के जवाब दिए, लेकिन कुछ सवालों पर रोने लगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने कहा कि उनका यह विवाद इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा, कभी सोचा भी न था। बार-बार कॅरिअर को लेकर दुहाई दे रहा है। हालांकि अभी पुलिस बुधवार को भी आरोपी से पूछताछ करेगी। इसके बाद रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस ने कहा कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
यह था मामला
16 अगस्त काे एडमिट कार्ड देने के बहाने से सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर मनिंदर कौशिक ने पीजीआईएमएस की मेडिकल की छात्रा को जबरन अपनी एसयूवी में बैठाकर अपहरण कर लिया था। करीब 20 घंटे तक आरोपी अंबाला से लेकर चंडीगढ़ तक छात्रा को घुमाता रहा। इस दौरान शादी करने का दबाव बनाया, तो छात्रा ने इन्कार कर दिया। इससे नाराज आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की और घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित छात्रा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत ने दो दिन के रिमांड के लिए पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन