फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Canal guard of irrigation department stabbed to death in Nindana

Rohtak: निंदाना में सिंचाई विभाग के कैनाल गार्ड की चाकू मारकर हत्या, एक साल से चल रही थी रंजिश

Mon, 11 Nov 2024 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 12:41 AM IST
सार

लाखनमाजरा खंड के गांव निंदाना में वारदात हुई है। 32 वर्षीय दिनेश को चौपाल के बाहर बुलाकर चाकू मारे गए। परिजन बोले कि एक साल से रंजिश चल रही थी। बहुअकबरपुर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Rohtak: Canal guard of irrigation department stabbed to death in Nindana
मृतक का फाइल फोटो, परिजनों से बात करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के लाखनमाजरा खंड के गांव निंदाना में रविवार शाम को सिंचाई विभाग के 32 वर्षीय कैनाल गार्ड दिनेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव की चौपाल के सामने 7:30 बजे अंजाम दिया गया। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बहुअकबरपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि 2012 में दिनेश सिंचाई विभाग में कैनाल गार्ड के तौर पर भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी ड्यूटी दादरी में थी। रविवार शाम करीब 7 बजे उसके पास फोन आया। इसके बाद वह बाइक लेकर गांव की चौपाल के बाहर पहुंचा। जहां उस पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


एक हमलावर ने हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरों ने छाती में दिल के करीब व पेट में तीन बार चाकू से वार किए। दिनेश लहूलुहान होकर बाइक सहित गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसको पीजीआई लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से चल रहा है विवाद
वारदात के बाद परिजन पीजीआई के डेड हाउस के बाहर जमा हो गए। चचेरे भाई ने बताया कि दिनेश व प्रदीप दो भाई हैं। दिनेश शादीशुदा था, उसके दो बच्चे हैं। योजना के तहत घर से बुलाकर उसकी हत्या की गई है। गांव के ही एक परिवार के साथ दिनेश के परिवार का एक साल से विवाद चल रहा था। शहर थाने में मामला भी दर्ज है।


पुलिस की टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद पीजीआई के ट्रामा सेंटर में पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। रंजिश के चलते वारदात की आशंका है, लेकिन बयान दर्ज होने के बाद ही हत्या के पुख्ता कारणों का पता लग सकेगा। -एसआई प्रकाश चंद, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed