फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: A woman from Mathura, who had a love marriage in Rithal, committed suicide

Rohtak: रिठाल में प्रेम विवाह करने वाली मथुरा की महिला ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

Mon, 22 Jan 2024 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 12:14 AM IST
सार

रविवार तड़के 4 बजे महिला का शव कमरे में लटका मिला। 2019 में 32 वर्षीय डोली ने प्रेम विवाह किया था। पहले पति से 14 साल का लड़का है। दूसरे पति से तीन साल की बेटी है। 

विज्ञापन
Rohtak: A woman from Mathura, who had a love marriage in Rithal, committed suicide
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के रिठाल गांव के युवक से चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली यूपी के मथुरा शहर की 32 वर्षीय डोली ने रविवार तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई का आरोप है कि पति विवेक न केवल मारपीट करता था, बल्कि जरूरत पड़ने पर पैसे भी नहीं देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुरारी ने बताया कि मथुरा के मंडी चौराहे के नर्सरी विहार निवासी डोली का पहले मथुरा के ही एक युवक से विवाह हुआ था। दोनों का अब 14 साल का बेटा है। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और डोली ने विवेक से 2019 में प्रेम विवाह किया था। विवेक न केवल खेतीबाड़ी करता है, बल्कि ऑटो भी चलाता है।
विज्ञापन


रविवार तड़के सूचना मिली कि रिठाल गांव में तड़के 4 बजे डोली का शव फंदे से लटक हुआ है। सूचना पाकर सदर थाने व घिलौड़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। एफएसएल एक्सपर्ट को भी जांच के लिए बुलाया गया। मामले की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई बोला, बहन से पति करता था मारपीट, तंग आकर दी जान
दोपहर डोली का भाई मोनू परिजनों के साथ रिठाल पहुंचा। उसने लिखित में शिकायत दी कि उसकी बहन डोली के साथ उसका पति विवेक मारपीट करता था। जरूरत पड़ने पर पैसे तक नहीं देता था। वह कॉल करके उसे पति के उत्पीड़न के बारे में बताती थी। पुलिस ने आरोपी पति विवेक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।
तीन साल की बेटी बेसहारा, मां दुनिया छोड़ गई, पिता आरोपी

विवेक ने डोली के साथ प्रेम विवाह किया था। डोली की यह दूसरी शादी थी। उसके पास पहले पति से एक बेटा है, जो मथुरा में ही रहता है, जबकि दूसरे पति विवेक से तीन साल की बेटी है। मां की मौत के बाद वह बेसहारा हो गई है। उसकी मां दुनिया छोड़कर चली गई, जबकि पिता मां अब मौत के मामले में अब आरोपी बन गया है।


मथुरा निवासी मोनू की शिकायत पर रिठाल गांव निवासी विवेक के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। जल्द आरोपी को काबू कर पूछताछ की जाएगी। - इंस्पेक्टर मुरारी, प्रभारी थाना सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed