फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: A contractor who came out of jail seven months ago was shot dead

Rohtak: सात माह पहले जेल से बाहर आए ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था

Tue, 28 May 2024 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 10:41 PM IST
सार

46 वर्षीय मदन रंगा शाम को मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। टिटौली में रंजिश के चलते बाइक सवार दो युवकों ने वारदात की। उन्होंने स्टोर पर बैठे ठेकेदार 46 वर्षीय मदन रंगा की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Rohtak: A contractor who came out of jail seven months ago was shot dead
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के टिटौली गांव में मंगलवार शाम बाइक सवार दो युवक आए और मेडिकल स्टोर पर बैठे ठेकेदार 46 वर्षीय मदन रंगा की गोली मारकर हत्या कर दी। वह सात माह पहले जेल से बाहर आया था। परिजनों ने शक गांव के दो युवकों पर जताया है, जिनसे 2021 से पुरानी रंजिश चल रही थी। सदर थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है, लेकिन देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन


टिटौली गांव निवासी राहुल रंगा ने बताया कि उनके पिता मदन रंगा ठेकेदारी का काम करते थे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव के अंकित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गए थे। तभी गांव के दो युवक बाइक पर आए और उसके पिता के पेट में गोली मार दी। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और तत्काल पिता को पीजीआई ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर डीएसपी विद्यानंद व सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुरारी लाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है, साथ ही परिजनों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में खोले गए जिम को लेकर तीन साल पहले हुई थी रंजिश
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, नवंबर 2021 में टिटौली निवासी श्रवण ने शिकायत दी थी कि वह ट्रक चलाता है। अपने चचेरे भाई सुधीर उर्फ ठना के साथ किराना की दुकान के पास बातचीत कर रहा था। तभी मदन आया और कहासुनी करने लगा। आरोप था कि मदन ने पिस्तौल निकाल कर श्रवण व सुधीर उर्फ ठना को गोली मार दी। सुधीर उर्फ ठना तीन गोली, जबकि श्रवण को एक गोली लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मदन को गिरफ्तार कर लिया था।

बाद में दोनों पक्षों में पंचायती तौर पर समझौता हो गया और मदन अक्तूबर 2023 में जेल से बाहर आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि मदन का गांव के एक युवक के साथ दो-तीन दिन से तनाव चल रहा था। मदन मंगलवार शाम को मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया तो आरोपियों को भनक लग गई और उसके ऊपर गोली चला दी। गोली कलेजे को चीरते हुए पेट में जा धंसी। पीजीआई में उसकी मौत हो गई।

मदन करता था ठेकेदारी, पत्नी नगर निगम में नौकरी
राहुल ने बताया कि उनके पिता ठेकेदारी का काम करते थे, जबकि मां सुमित्रा नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पुरानी रंजिश रखते हुए गांव के दो युवकों ने ही उनके पिता की गोली मारकर हत्या की है। सात साल पहले उन्होंने सरपंची का चुनाव लड़ा था।


वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा। - इंस्पेक्टर मुरारी लाल, प्रभारी थाना सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed