फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Robbery from diamond trader at gate of grain market in Rohtak

रोहतक में व्यापारी से लूट: बदमाश बोले, पांच मर्डर कर चुके हैं, किसी को बताना मत

Wed, 12 Apr 2023 10:34 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Apr 2023 10:34 AM IST
सार

रोहतक में व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों के हाथ में तेजधार चाकू था और जान से मारने की धमकी देकर सोने की चेन, सोने का लॉकेट, अंगूठी व तीन हजार की नकदी लूट ली।

विज्ञापन
Robbery from diamond trader at gate of grain market in Rohtak
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतक की पुरानी अनाज मंडी के चौक पर मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे के करीब बाइक सवार दो युवकों ने व्यापारी विनोद गुप्ता व उसकी पत्नी को पिस्तौल व चाकू दिखाकर लूट लिया। युवक सोने की चेन, लॉकेट, सोने की अंगूठी व तीन हजार रुपये की नकदी ले गए। साथ ही धमकी दी कि पांच मर्डर कर चुके हैं, किसी को बताया तो ठीक नहीं रहेगा। 

विज्ञापन


जागरण से लौट रहे थे विनोद गुप्ता अपनी पत्नी के साथ
पेंच परसराम मोहल्ला, पुरानी अनाज मंडी निवासी विनोद गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को उसके रिश्तेदार के घर जनता कालोनी में माता का जागरण था। रात 12 बजकर 40 मिनट पर वह पत्नी अनिता गुप्ता के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। झज्जर रोड से सरकूलर रोड होते हुए मंडी के गेट के अंदर घुसने लगे तो सामने से बाइक पर दो युवक आए। युवक एक बार अग्रसेन चौेक की तरफ चले गए।
विज्ञापन


बाइक सवार युवकों ने पहले दिया स्कूटी सवार दंपती को दिया धक्का
इसके बाद वापस बाइक लेकर आए और धक्का देकर स्कूटी सहित उनको गिरा दिया। इसके बाद एक ने पिस्तौल निकाल लिया, जबकि दूसरे के हाथ में तेजधार चाकू था। जान से मारने की धमकी देकर सोने की चेन, सोने का लॉकेट, अंगूठी व तीन हजार की नकदी लूट ली। जाते समय धमकी दे गए कि वे पांच मर्डर कर चुके हैं। किसी को बताना मत।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं थी मौके पर पीसीआर, वारदात के तुरंत बाद दो गाड़ी आ गई
विनोद गुप्ता ने बताया कि अग्रेसन चौक पर पीसीआर तैनात रहती है। वारदात के समय कोई पीसीआर नहीं थी। जब रात को आसपास के लोग एकत्रित हुए तो दो पीसीआर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed