{"_id":"621cfb38d0981009886fffa3","slug":"ram-rahim-again-in-jail-on-completion-of-furlough","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: राम रहीम फिर पहुंचा सलाखों के पीछे, संभालेगा अपनी क्यारी, जेल में दिया गया है सब्जी उगाने का काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: राम रहीम फिर पहुंचा सलाखों के पीछे, संभालेगा अपनी क्यारी, जेल में दिया गया है सब्जी उगाने का काम
Mon, 28 Feb 2022 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:11 PM IST
सार
राम रहीम को कड़ी सुरक्षा में 10 गाड़ियों के काफिले में गुरुग्राम से सुनारिया जेल लाया गया। उसे सात फरवरी को 21 दिन की फरलो दी गई थी। राम रहीम को जेल में सब्जी उगाने का काम दिया हुआ है।
विज्ञापन
राम रहीम को सुनारिया जेल लेकर पहुंची पुलिस, दूसरी ओर सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों के वाहनों की जांच करती पुलिस और लगाया गया नाका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल में साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहा राम रहीम फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गया है। गुरुग्राम पुलिस सोमवार को 11:52 बजे 21 दिन की फरलो की अवधि पूरी होने पर राम रहीम को लेकर सुनारिया जेल पहुंची। राम रहीम ने नियमों के तहत जेल अधीक्षक के सामने सरेंडर किया। इसके बाद पहले वाली सुरक्षित बैरक में भेज दिया गया। राम रहीम को जेल में सब्जी उगाने का काम दिया हुआ है। अब फिर से वह अपनी क्यारी संभालेगा।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, 2017 में राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा हुई थी। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने जब पंचकूला में सजा सुनाई, तब हिंसा हुई थी। हिंसा के चलते राम रहीम को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित मानी जाने वाली रोहतक की सुनारिया जेल भेजा गया था। तभी से राम रहीम जेल में बंद है।
विज्ञापन
उसे बाद में पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने पंजाब चुनाव से पहले सात फरवरी को राम रहीम को तीन सप्ताह की फरलो दी थी। फरलो की अवधि राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की है। यह अवधि रविवार को पूरी हो गई थी। गुरुग्राम पुलिस सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे 10 गाड़ियों के काफिले के साथ रोहतक के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
इसके चलते रोहतक पुलिस ने सांपला बॉर्डर से लेकर सुनारिया जेल तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। क्योंकि राम रहीम को खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरा बताया गया है। इसके चलते उसे जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। जेल परिसर के आसपास करीब 25 सुरक्षाकर्मी दो नाकों पर तैनात रहे। दोपहर 12 बजे से पहले राम रहीम सुनारिया जेल में पहुंच गया।