फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pwd worker's son, haryana, rohtak, death, beaten, worker

पीडब्ल्यूडी कर्मी के बेटे को शराब पिलाकर पीटा, हालत बिगड़ने पर हुई मौत

Fri, 07 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 07 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
pwd worker's son, haryana, rohtak, death, beaten, worker
खरावड़ गांव में युवक को घर से बुलाकर ले गए थे पड़ोसी, बेटे की मौत से पिता की हालत भी बिगड़ी - फोटो : amar ujala
खरावड़ गांव में बुधवार रात पीडब्ल्यूडी कर्मी के बेटे को पड़ोसी घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले उसे शराब पिलाई गई और उसके बाद पिटाई की गई। हालत खराब होने पर परिजन उसे पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की मानें तो रिपोर्ट आने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


खरावड़ गांव के रहने वाले शीशपाल पीडब्लूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और उनका बड़ा बेटा अमित (32) मजदूरी करता है। अमित के भाई सुमित ने बताया कि बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे उनके घर पड़ोस में रहने वाले दो युवक आए और वह अमित को अपने साथ लेकर चले गए। आरोप है कि उन दोनों ने पहले उसके भाई को शराब पिलाई और उसके बाद पिटाई की। जिससे उसे काफी चोट लगी और वह वहां पड़ा हुआ था। अमित को उठाकर घर लाए, लेकिन उसकी बृहस्पतिवार सुबह हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे पीजीआई लेकर पहुंचे और वहां भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में सांपला थाना पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने अमित की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं एसएचओ सांपला राजबीर का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed