{"_id":"6187f77a8c9222068c504f53","slug":"punjab-police-to-interrogate-ram-rahim-in-sunaria-jail-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में आज पूछताछ करेगी पंजाब पुलिस, उपायुक्त ने जेल प्रशासन को दी अनुमति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में आज पूछताछ करेगी पंजाब पुलिस, उपायुक्त ने जेल प्रशासन को दी अनुमति
Mon, 08 Nov 2021 12:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक(हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक(हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:49 AM IST
सार
बरगाड़ी बेअदबी मामले में पुलिस की अर्जी पर फरीदकोट की अदालत ने राम रहीम को कोर्ट में पेश होने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था, लेकिन पेशी से एक दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने वारंट पर रोक लगा दी। साथ ही एसआईटी को राम रहीम से रोहतक की सुनारिया जेल में जाकर पूछताछ करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी के चार सदस्यों ने आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार की अगुवाई में 8 नवंबर सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल में जाकर डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की सभी तैयारियां मुक्कमल कर ली है।
विज्ञापन
एसआईटी ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय से मिली हिदायत के आधार पर रोहतक के जिला मजिस्ट्रेट को पहले से ही सूचित किया हुआ है और एसआईटी ने डेरा प्रमुख से पूछताछ के लिए प्रश्नावली भी तैयार की हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए एसआईटी प्रमुख और आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा कि डेरा प्रमुख से कितने सवाल किए जाएंगे, अभी तय नहीं है क्योंकि यह एक लंबी प्रक्रिया होती है और कई बार किसी सवाल के जवाब से ही नया सवाल पैदा हो जाता है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे पंजाब पुलिस की एसआईटी के रोहतक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार पंजाब की फरीदकोट पुलिस की तरफ से बरगाड़ी बेअदबी मामले में अदालत में राम रहीम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। पुलिस की अर्जी पर फरीदकोट की अदालत ने राम रहीम को 29 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए 25 अक्तूबर को प्रोडक्शन वारंट जारी किया था, लेकिन फरीदकोट की अदालत में पेशी से एक दिन पहले 28 अक्तूबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने वारंट पर रोक लगा दी थी। साथ ही पंजाब पुलिस की एसआईटी को राम रहीम से रोहतक की सुनारिया जेल में जाकर पूछताछ करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः सांसद के बयान पर दीपेंद्र का पलटवार: बोले- प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं भाजपा नेता, अरविंद शर्मा ने दी सफाई
यह है मामला
वर्ष 2015 के जून महीने में पंजाब के बरगाड़ी से करीब पांच किमी दूर गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप चोरी हो गए थे। 25 सितंबर 2015 को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के पास हाथ से लिखे दो पोस्टर लगे मिले थे। ये पंजाबी भाषा में लिखे गए थे। अब पंजाब पुलिस की एसआईटी इस मामले में राम रहीम से पूछताछ करना चाहती है।