फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property dealer murdered in Rohtak of Haryana

Murder in Rohtak: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, खुले मैदान में मिला शव

Mon, 08 Jul 2024 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 07:15 PM IST
सार

मृतक का गुरुग्राम में भी कारोबार था। पुराने शुगर मिल के पास खुले मैदान में मृतक रवि का शव मिला है। दोपहर ढाई बजे वह घर से निकला था। 28 वर्षीय रवि सुनारिया कलां गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन
Property dealer murdered in Rohtak of Haryana
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पुराने शुगर मिल ग्राउंड में सुनारिया कलां गांव के प्रॉपर्टी डीलर 28 वर्षीय रवि की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। छह से सात राउंड चली फायरिंग में रवि के सिर, माथे व छाती में गोलियां लगी हैं। परिजन फिलहाल किसी रंजिश या झगड़े से इंकार कर रहे हैं। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप दहिया ने बताया कि सोमवार शाम करीब पौने छह बजे राहगीरों ने सूचना दी कि पुराने शुगर मिल ग्राउंड में एक युवक का शव पड़ा है, जिसके सिर व माथे में गोलियां लगी हैं। नजदीक एक बाइक खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। आला अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि मृतक नजदीक के गांव सुनारिया कलां का रहने वाला रवि है। जो फाइनेंस के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया कि रवि दोपहर ढाई बजे बुलेट बाइक पर घर से आया था। फोन करने पर कह रहा था कि जल्द ही घर आ रहा है। पुलिस वारदात की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed