फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   postmortem of Physiotherapist buried alive Rohtak

Rohtak: जिंदा दफनाए गए जगदीप का पोस्टमार्टम करेगा तीन सदस्यीय बोर्ड, अवैध संबंधों में गई थी जान

Tue, 25 Mar 2025 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Mar 2025 12:37 PM IST
सार

जगदीप (45) का पत्नी से तलाक हो चुका था। वह बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट काम करते थे। 24 दिसंबर को जनता कॉलोनी से कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
postmortem of Physiotherapist buried alive Rohtak
फिजियोथेरेपिस्ट जगदीप - फोटो : फाइल

विस्तार

अपहरण कर जिंदा दफन किए गए रोहतक के फिजियोथेरेपिस्ट जगदीप का आज बोर्ड के तीन सदस्यों से पोस्टमार्टम करने की तैयारी हो गई है। कुछ ही समय बाद जगदीप का पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन



जगदीप का 24 दिसंबर को अपहरण कर अवैध संबंध के चलते उसे जिंदा दफन कर दिया था। हत्या के आरोप में झज्जर के पैतावास गांव निवासी हरदीप और धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुख्य आरोपी राजकरण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली और हरियाणा के अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से झज्जर के मांडोठी निवासी जगदीप का परिवार यहां अस्थल बोहर में रहता है। जगदीप पिछले कुछ समय से रोहतक की जनता कॉलोनी में अकेले किराये पर रह रहे थे। 24 दिसंबर को वे संदिग्ध हालात में लापता हो गए। 3 फरवरी को जगदीप के ताऊ ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर पैंतावास गांव निवासी हरदीप और धर्मपाल को गिरफ्तार किया तो उन्होंने हत्या का राज कबूल लिया। इसके बाद सोमवार की शाम डयूटी मजिस्ट्रेट और एएसपी की अगुवाई में पुलिस की चार टीमों ने शव निकलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed