फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   policeman himself shot in rohtak, police himself shot in pcr, HC krishna rohtak

पीसीआर के अंदर बैठे पुलिसकर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 26 Mar 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sat, 26 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
policeman himself shot in rohtak, police himself shot in pcr, HC krishna rohtak
एएचसी कृष्‍ण कुमार। - फोटो : amar ujala
 झज्जर चुंगी पर ड्यूटी कर रहे ईएचसी कृष्ण कुमार ने शुक्रवार शाम को खुद को गोली से उड़ा दिया। सिपाही ने पीसीआर में बैठे-बैठे ही सिर और छाती में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात सर्विस रिवाल्वर से अंजाम दी गई। कृष्ण कुमार होली मनाने के बाद शुक्रवार को ही अपने गांव डीघल से ड्यूटी पर पहुंचा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुलिसकर्मी पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया।
विज्ञापन


दरअसल गांव डीघल निवासी कृष्ण कुमार (35) वर्तमान में शिवाजी कॉलोनी थाने में तैनात था। कृष्ण कुमार की ड्यूटी थाने की पीसीआर नंबर 9 में चालक के रुप में लगी थी। पीसीआर रात करीब 8 बजे झज्जर चुंगी वाले रोड पर गश्त कर रही थी। कृष्ण ने झज्जर चुंगी स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहरी हिस्से में पीसीआर खड़ी कर दी। पीसीआर पर पीएसआई वजीर सिंह बतौर इंचार्ज तैनात हैं। वजीर गश्त करने के लिए पीसीआर से नीचे उतरकर घूमने लगे। इसी बीच कृष्ण ने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर और सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही अन्य पुलिस कर्मी और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


किसी वारदात की आशंका के चलते सभी खुद के बचाव में लग गए। लेकिन जब पुलिस कर्मियों ने पीसीआर के अंदर देखा तो कृ ष्ण लहूलुहान हालत में सीट पर पड़ा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो कृष्ण कुमार का पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद (पत्नी से अनबन) चल रहा है। इस कारण में तनाव में था। उसके दो बच्चे हैं। विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलखते हुए पहुंचे परिजन 
घटना की सूचना मिलते ही मृतक कृष्ण के परिजन बिलखते हुए डैड हाउस पहुंचे। कुछ ही देर में डैड हाउस पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। महकमे के अधिकारी व कृष्ण के सहकर्मी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस कर्मियों में बढ़ता तनाव
दिन-रात डयूटी में व्यस्त रहने वाले पुलिस कर्मियों की जान आफत में है। कृष्ण आत्महत्या मामले से दो महीने पहले सीआईए 1 में एएसआई रोहताश ने कांस्टेबल संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद रोहताश ने खुद को भी गोली मार ली थी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।


मृतक कृष्ण के परिजनों के अनुसार परिवार में पिछले कई दिनों से आपसी मनमुटाव चल रहा था। इस कारण कृष्ण तनाव में था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पारिवारिक विवाद की जांच करवाने को लेकर शिकायत दी है। जांच पड़ताल के बाद ही आत्महत्या के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। 
डॉ रविंद्र डीएसपी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed