फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police encounter with operatives of Lawrence Bishnoi gang in Delhi

Crime: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़, रोहतक के युवक सहित दो काबू

Sat, 09 Dec 2023 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Dec 2023 09:21 PM IST
सार

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में फायरिंग हुई है। स्पेशल सेल ने मामला दर्ज किया है। अनीश 2019 से पहले रोहतक में सक्रिय था, जिले में छह केस दर्ज हैं। सीआईए दो प्रभारी बोले कि रिकॉर्ड जुटा रहे हैं। 

विज्ञापन
Police encounter with operatives of Lawrence Bishnoi gang in Delhi
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गों को वसंत कुंज इलाके में मुठभेड़ के बाद काबू किया है, जिसमें एक युवक रोहतक के मोखरा गांव का रहने वाला 23 वर्षीय अनीश है जबकि उसके साथी की उम्र 15 साल है। इस संबंध में स्पेशल सेल ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9:40 बजे वसंत कुंज की पॉकेट नंबर नौ के पास दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दूसरी तरफ से पांच व पुलिस की तरफ से दो गोलियां चलाई गईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। एक युवक की पहचान रोहतक जिले के गांव मोखरा निवासी 23 वर्षीय अनीश के तौर पर हुई जबकि दूसरा 15 साल का किशोर है।
विज्ञापन


दिल्ली के पांच सितारा होटल में फायरिंग करने जा रहे थे
आरोपी पंजाब की जेल में बंद अमित नाम के युवक के इशारे पर दिल्ली के पांच सितारा होटल में फायरिंग करने जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, चार कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 186, 353, 307, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अनीश के खिलाफ रोहतक में छह केस दर्ज हैं, जिसमें डकैती, आर्म्स एक्ट व मारपीट के केस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अनीश 2019 से पहले जिले में सक्रिय था। अभी किसी वारदात में उसकी भूमिका सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस से पूरा ब्येरा मांगा गया है। -एसआई आजाद नैन, प्रभारी सीआईए द्वितीय।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed