फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police, crime, rohtak, haryana, traffic

अब सिफारिश से नहीं छूट पाएंगे ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले

Wed, 26 Apr 2017 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 26 Apr 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
police, crime, rohtak, haryana, traffic
एसएचओ मोबाइल गाड़ी पर लगाए गए आधुनिक कैमरे - फोटो : amar ujala
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालाें पर अब और ज्यादा सख्ती होगी। पुलिसकर्मी के पकड़ते ही अक्सर लोग सिफारिश के लिए फोन कराते थे या फिर सुविधा शुल्क देकर छुटने की जुगत लगाई जाती थी। अब ऐसा करना लगभग असंभव होगा। नई व्यवस्था के तहत ड्यूटी पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मचारी के शरीर पर कै मरे लगे होंगे। इससे ड्यूटी के दौरान होने वाली सभी गतिविधि कैमरे में कैद होंगी। न तो पुलिसकर्मी पैसे लेकर नियमों का उल्लंघन करने वालों को नहीं छोड़ सकेंगे और न ही कोई सिफारिश काम आएगी। एसपी पंकज नैन ने मंगलवार को बॉडी कैमरे और थाना प्रभारी के मोबाइल वैन के डैस बोर्ड पर कैमरे लगाए।
विज्ञापन


एसपी पंकज नैन ने बताया कि शुरुआती चरण में 15 बॉडी कैमरे और 15 एसएचओ मोबाइल कैमरे लगाए हैं। इनकी रिकॉर्डिंग संबंधित अधिकारी को अपने पास सुरक्षित रखनी होगी। इससे उनकी लोकेशन और गतिविधि के बारे में पता चलेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम में अलग से सेटअप तैयार किया गया है। यहीं पर सारी रिकॉर्डिंग रखी जाएगी। सभी 30 कैमरे एक निजी कंपनी द्वारा मुहैया कराए गये हैं। कंपनी के विशेषज्ञों ने पुलिस अधिकारियों को कैमरों की हैंडलिंग बारे में भी प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की बॉडी पर कैमरे लगाते हुए कहा कि इससे पुलिस के काम में पारदर्शिता आएगी। कैमरे को रिमोट कंट्रोल से चलाया जा सकता है। कैमरों में विडियो रिकॉर्डिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी की सुविधा है। इसके अलावा थाना प्रभारियों की गाड़ियों पर भी आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। प्रभारियों की गाड़ी के आगे डैस बोर्ड पर लगे कैमरे में दिनभर की गतिविधि रिकार्ड होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि पारदर्शिता के साथ ही कैमरों से पुलिस पर लगने वाले आरोपों को निष्पक्षता से जांच की जा सकेगी। कैमरा रिकार्डिग सबूत की तरह काम करेंगी। कैमरे में रिकार्डिंग होने से पुलिस के साथ-साथ आमजन के व्यवहार में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि अभी यह व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस और प्रभारी थाना मोबाइल पर लागू की गई है। प्रयोग के सफल होने पर व्यवस्था का भविष्य में विस्तार किया जाएगा। एसपी ने आमजन से भी अपनी गाड़ियों में कैमरा लगवाने की अपील की है।

यह है कैमरों की विशेषता  
-  20 घंटे से ज्यादा की लगातार रिकॉर्डिंग।
- नाइट विजन
- टोर्च लाइट, लेजर लाइट
- दो घंटे में पूरा चार्ज और फोटो, ऑडियो और विडियो लेने की सुविधा
- एचडी क्वालिटी वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed