{"_id":"57d9bc994f1c1bef30d4969d","slug":"police-bike-thief-rohtak-haryana-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ से बाइक चोरी कर घूम रहा आरोपी दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़ से बाइक चोरी कर घूम रहा आरोपी दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ से बाइक चोरी कर सांपला के पास जा रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
हैड कांस्टेबल ललित मंगलवार को खरखौदा रोड रेलवे पुल के पास गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि सांपला शिव विहार कॉलोनी निवासी प्रवीण चोरी की बाइक पर नया बांस से सापंला की तरफ आएगा। पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू करते हुए आरोपी को बाइक सहित पकड़ लिया। प्रवीण ने बताया कि उसने बहादुरगढ़ से बाइक चोरी की थी। आरोपी सांपला क्षेत्र में वाहनों की चोरी करता था।
इसके अलावा पुलिस ने घर में चोरी करने के मामले में गढ़ी मोहल्ला निवासी रमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। अर्जुन नगर में किराये के मकान में रहने वाले मध्य प्रदेश निवासी संजय पाठक ने 5 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि चोर उनके घर से दो मोबाइल और ढाई हजार रुपये चोरी कर ले गये। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी रमन को मेडिकल मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है।