फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police, arrest, crime, police, arrested, wanted, criminal case, gang, rohtak, haryana, gajiabad

बलियाणा गांव में मिली हथियारों की बड़ी खेप, गाजियाबाद के कुख्यात गैंग का गुर्गा दबोचा

Wed, 14 Sep 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 14 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
police, arrest, crime, police, arrested, wanted, criminal case, gang, rohtak, haryana, gajiabad
पुलिस गिरफ्त में फायरिंग का आरोपी। - फोटो : amar ujala
सीआईए-1 को गांव बलियाणा में हथियारों की बड़ी खेप मिली है। पुलिस ने सोमवार रात गांव के एक मकान में छापा मारकर यूपी के गाजियाबाद के कुख्यात गैंग के एक शातिर गुर्गे के अलावा दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से मिले बैग से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस बुधवार को मामले का खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि गांव में एक पुरानी रंजिश की वजह से दहशत फैलाने की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन


सीआईए-1 को सोमवार रात सूचना मिली थी कि गाजियाबाद के एक कुख्यात गिरोह का सदस्य दोस्त के साथ हथियारों की खेप लेकर गांव पहुंचा है। इसके बाद 30 से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने गांव के एक मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। इनमें से एक युवक गांव बलियाणा का बताया जा रहा है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में सीआईए-1 इंचार्ज राकेश मलिक ने बताया कि गांव में छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों में जींद के कुलवीर उर्फ गोगरू, बलियाणा का विकास और जींद का प्रवीण है। इनके पास से पुलिस को एक बैग मिला। बैग को खोलकर देखा गया तो वह हथियारों से भरा था। हथियारों की खेप देखकर पुलिस ऑफिसर चकित रह गये। हथियारों में एक आधुनिक हथियार सहित पांच पिस्टल और सैकड़ों कारतूस हैं। पुलिस सूत्रोें की माने तो अवैध हथियारों को यूपी से लाया गया था। मामले में पुलिस ने यूपी के जिस युवक को पकड़ा है वह गाजियाबाद, मेरठ सहित यूपी के अन्य जिलों में कई संगीन वारदात में शामिल रहा है। हाल ही में गाजियाबाद में हुए एक मर्डर में भी उसका नाम सामने आया था। उसके गैंग ने गाजियाबाद में कई वारदातें की हैं। बताया जाता है कि यह बदमाश दिल्ली, गाजियाबाद, रोहतक सहित अन्य जगहों पर भी कुख्यात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाना का विकास था निशाने पर

मामले में पकड़े गये आरोपियों को जींद के जुलाना निवासी विकास नाम के युवक की हत्या करनी थी। इसी के चलते आरोपी इकटठा हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच नाइन एमएम की पिस्टल, दो देशी पिस्तौल सहित अन्य हथियार मिले है।  पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कुलवीर की पिछले काफी समय से विकास नैन रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कुलवीर ने विकास के भाई पर फायरिंग की थी।

रंजिश के तहत गांव में होना था खून खराबा

कुछ समय पहले गांव में दिनदहाड़े एक प्रापर्टी डीलर की हत्या की गई थी। मामले में गांव के कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में गांव में दहशत फैलाने क ी साजिश रची गई थी। हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। रंजिश से जुड़े एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।


यूपी गैंग की दस्तक से हो सकती है बड़ी वारदात

गांव में चार महीने पहले हुए मर्डर के बाद पनपी रंजिश में अब यूपी का गैंग भी शामिल हो गया है। यूपी के गिरोह के सदस्य गाजियाबाद, दिल्ली और गुड़गांव में कई बड़ी वारदातें कर चुके हैं। माना जा रहा है कि रंजिश में इस गिरोह के शामिल होने के बाद गांव में बड़ी वारदात हो सकती है। इस लिहाज से पुलिस ने गांव के आसपास नाकेबंदी कर दी है।

पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में हिरासत में लिए गए युवकों से अभी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- राकेश आर्य, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed