{"_id":"571007554f1c1bdf404a6d2f","slug":"pistol-robbed-car-show-doctor-robbed-car-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल दिखा डॉक्टर से लूटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल दिखा डॉक्टर से लूटी कार
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Fri, 15 Apr 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारबंद तीन अज्ञात बदमाशों ने घिलौड़ फाटक के नजदीक एक डॉक्टर पर पिस्तौल तानकर कार लूट ली। वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और सीआईए-2 स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने गोहाना के गांव छिछड़ाना निवासी दलबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दलबीर ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में डॉक्टर है। दलबीर बृहस्पतिवार को किसी काम से रोहतक आए थे। यहां से काम खत्म होने के बाद वह देर शाम कार से गोहाना की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर घिलौड़ रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो यहां तीन युवक खड़े थे। जब कार युवकों के पास पहुंची तो एक आरोपी ने खिड़की के पास आकर दलबीर पर पिस्तौल तान दी। फाटक पार करने के लिए कार की स्पीड कम थी। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल प्वाइंट पर दलबीर को कार से नीचे उतार दिया, उनका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देकर उनसे कार की चाबी ली और कार लूटकर फरार हो गए।
कुछ देर बाद एक राहगीर निकला तो दलबीर ने मोबाइल मांगकर पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर थाना एसएचओ विजय दहिया टीम सहित मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सीआईए-2 की टीम भी पहुंच गई। अभी तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गईं हैं। डॉक्टर के साथ हुई वारदात के बाद से ही पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गईं थीं। जल्द ही आरोपियों को कार सहित पकड़ लिया जाएगा।
विजय दहिया, सदर थाना प्रभारी।