{"_id":"64f2e5ba301500e02001b04a","slug":"photo-with-pistol-posted-on-social-media-to-spread-terror-in-rohtak-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर डाला पिस्तौल सहित फोटो, अब काटने होंगे थाने के चक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर डाला पिस्तौल सहित फोटो, अब काटने होंगे थाने के चक्कर
Sat, 02 Sep 2023 01:05 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:05 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि सुनारिया कलां निवासी जयदीप उर्फ कालिया के पास कोई आर्म्ज लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद दहशत फैलाने के लिए उसने सोशल मीडिया पर हथियारों सहित फोटो डाल रखा है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के सुनारिया कलां के युवक को पिस्तौल सहित सोशल मीडिया पर फोटो डालना महंगा पड़ गया। भनक पाकर पुलिस ने न केवल फोटो कब्जे में लिए, बल्कि आरोपी जयदीप उर्फ कालिया के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि सुनारिया कलां निवासी जयदीप उर्फ कालिया के पास कोई आर्म्ज लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद दहशत फैलाने के लिए उसने सोशल मीडिया पर हथियारों सहित फोटो डाल रखा है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की, पता चला कि आरोपी गांव का जयदीप उर्फ कालिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इससे पहले भी सुनारिया कलां गांव के अलावा भैंसरू में अवैध हथियार लेकर खींचा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
हिसार गई साली वापस नहीं लौटी, परेशान जीजा पहुंचा पुलिस थाने
रोहतक। सांपला हिसार गई एक महिला वापस नहीं लौटी। उसके परेशान जीजा ने थाने में पहुंचकर साली को ढूंढने की मांग की। इस संबंध में सांपला थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कबूलपुर निवासी प्रवीन ने दी शिकायत में बताया कि वह वार्ड नंबर नौ में किराये पर रहता है। 19 अगस्त के उसकी साली उर्मिला उर्फ माली उम्र 35 साल अपनी 13 साल की बेटी को लेकर सांपला आई थी। जबकि उसकी दूसरी 15 साल की बेटी पहले से उसके पास सांपला रहती है। 24 अगस्त को उर्मिला हिसार वकील से मिलने गई थी।
बोल रही थी कि वह हिसार से अपनी ससुराल जाऊंगी। उसकी साली ससुराल नहीं गई। फोन पर बताया कि वह अग्रोहा हिसार में किराये पर कमरा लेकर रह रही है। वह एक सितंबर को साली से मिलने अग्रोहा गया, लेकिन वह नहीं मिली। वह हिसार के अग्रोहा से लौट आया। उसे नहीं पता कि उसकी साली कहां है। वह सांपला से गई थी, उसकी तलाश की जाए।