फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pgi doctor beaten each-other, one injured

पीजीआई के सर्जरी विभाग में डॉक्टरों के बीच चले लात-घूंसे, नाक टूटी

Sat, 12 Sep 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 12 Sep 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
पीजीआइ में शुक्रवार को डॉक्टर एक बार फिर मर्यादा भूल गए। सर्जरी में पीजी कर रहे तृतीय और द्वितीय वर्ष के डॉक्टर के बीच झड़प हो गई। दोनों के बीच खूब लात घूंसे चले, जूनियर डॉक्टर की नाक भी टूट गई। बात खूनी मारपीट तक पहुंच गई। नाक से अधिक खून बहने से घायल हुए जूनियर डॉक्टर को आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना पर सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके कडवासरा, डॉ. एके बंसल और डीएमएस डॉ. संदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


वार्ड पांच सर्जरी विभाग में तैनात डॉ. जयकरण तृतीय वर्ष और डॉ. विवेक द्वितीय वर्ष शुक्रवार सायं करीब साढे़ छह बजे आपस में भिड़ गए। इसमें डॉ. विवेक बुरी तरह से जख्मी हो गए। डॉ. विवेक को घायल अवस्था में उपचार के लिए आपातकाल विभाग में भर्ती करवाया गया है। वहीं, डॉ. जयकरण घटना के बाद ड्यूटी से चले गए। डॉ. विवेक ने आरोप लगाया कि सीनियर डॉ. जयकरण छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष के नाम की धौंस दिखाकर कभी वार्ड में तो कभी ऑपरेशन थियेटर में परेशान किया जाता है। डॉ. विवेक मूलरूप से गुड़गांव और डॉ. जयकरण पानीपत के रहने वाले हैं। वहीं, देर रात डॉ. विवेक के पिता आजाद सिंह भी गुड़गांव से पीजीआई पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक और जयकरण भिडे़, डॉ. राबर्ट ने बंद किया कमरा
डॉ. विवेक ने बताया कि शुक्रवार सायं डॉॅ. जयकरण ने वार्ड में बैठने पर झगड़ा शुरू किया। फिर वे डॉ. एआर बंसल के कमरे में फार्म लेने चले गए, यहां पर डॉ. जयकरण भी पहुंच गए। इसके बाद बाहर से डॉ. राबर्ट ने कमरा बंद कर दिया। वहीं, संस्थान के अधिकारी इसे चौधर की लड़ाई भी मान रहे हैं। गौरतलब है कि इस घटना के बाद डॉ. जयकरण का नाम एक फिर चर्चा में आ गया कि वे पहले भी आपातकालीन विभाग में अस्थि रोग के डॉक्टरों के साथ झगड़ा कर चुके हैं।

एमएलआर पर सवाल
झगडे़ में घायल हुए डॉक्टर का कहना था कि वह मामला पुलिस में ले जाएगा। उसे चोट मारी गई है। ऐसी स्थिति में आपात विभाग के लिए सवाल बन गया कि वह एमएलआर काटे या न काटे। हालांकि, सीनियर के आने पर इसे उनके फैसले तक के लिए रोक दिया गया।

 
बोले अधिकारी
दो पीजी डॉक्टरों का आपस में झगड़ा हुआ है। फिलहाल झगड़े का कारण पता नहीं चल पाया है। अभी स्टाफ से बातचीत की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि आपस में सुलह हो जाए।
- डॉ. आरके कड़वासरा, विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed