फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Person posted in Delhi Police committed suicide by hanging in Rohtak

Rohtak: दिल्ली पुलिस में तैनात कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, पंजाबी बाग ट्रैफिक सर्कल में था तैनात

Wed, 28 Sep 2022 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 10:22 PM IST
सार

सोनीपत के इसापुर खेड़ी का निवासी पुलिसकर्मी काफी समय से रोहतक में न्यू जनता कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Person posted in Delhi Police committed suicide by hanging in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के रोहतक की न्यू जनता कॉलोनी में रहने वाले दिल्ली पुलिस में तैनात कर्मी तेजवीर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पंजाबी बाग ट्रैफिक सर्कल में तैनात कर्मी की मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सोनीपत के इसापुर खेड़ी हाल न्यू जनता कॉलोनी निवासी तेजवीर बुधवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। इसपर परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो यह अंदर से बंद मिला। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका मिला। पर्दे के हुक में बेल्ट का फंदा बनाकर इसने फांसी लगाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : रेवाड़ी में भीषण हादसा: खड़ी कार को बस ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, बस सवार 11 लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी की माने तो घटना रात की है। सुबह परिजनों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसे तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई पहुंचाया। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस को फंदे पर शव लटका होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने शव बरामद कर कार्रवाई शुरू की। दिल्ली पुलिस में ही तैनात रूपेश के बयान पर पंजाबी बाग सर्कल में तैनात उसके भाई तेजवीर की मौत के मामले में कार्रवाई की जा रही है। मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। फिलहाल इसके अलावा कुछ भी कहना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed