{"_id":"58e7e4b24f1c1b081a5b5eb6","slug":"person-death-case-fired-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की हत्या कर सबूत मिटाने को कार को लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति की हत्या कर सबूत मिटाने को कार को लगाई आग
Sat, 08 Apr 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला राेहतक
ब्यूरो अमर उजाला राेहतक
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
चंदौली में चलती कार में लगी आग
- फोटो : self
Link Copied
सेक्टर-3 के एक व्यक्ति की हत्या कर आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए कार को आग लगा दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने व्यक्ति के शव को गांव बखेता की ड्रेन नंबर आठ में फें क दिया। परिजनों ने जब शव की पहचान की तो मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के कटेवड़ा निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह छह भाई और दो बहनें हैं। ओम प्रकाश का छोटा भाई राजबीर वर्ष 2013 से परिवार के साथ सेक्टर-3 में रहता है। प्रकाश का कहना है कि राजबीर 28 मार्च को अपनी पत्नी निर्मला को लाखनमाजरा स्थित मायके में छोड़कर वापस आ गया था। वह घर आने के बाद फिर से कार लेकर चला गया। अगले दिन राजबीर का शव गांव बखेता के पास ड्रेन नंबर 8 में मिला। इसी दिन राजबीर की कार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लडरावण से कुलासी रोड पर जलती हुई मिली। बहादुरगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। ओम प्रकाश का आरोप है कि किसी ने रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने कार को आग लगा दी। पुलिस ने ओम प्रकाश की शिकायत पर केस अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत खुर्द बुर्द करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी करीबी पर शक जाहिर किया है। राजबीर कुछ समय पहले कार चलाता था। उनके भाई ने बताया कि फिलहाल वह कुछ नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।