फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One lakh 29 thousand rupees withdraw from the account of furniture dealer in Rohtak

Rohtak: फर्नीचर व्यापारी के खाते से निकाले 1.29 लाख रुपये, बैंक में पैसे जमा कराने गया तो हुआ खुलासा

Tue, 31 Jan 2023 11:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 11:11 AM IST
सार

व्यक्ति ने जब बैंक में खाते में पैसे जमा कराकर बैलेंस जानने के लिए बैंककर्मी से पूछा तो जांच करने पर पता चला की उसके खाते में पैसे कटे हुए हैं। पासबुक अपडेट कराने रप पता चला कि आठ दिसंबर से 26 जनवरी तक 16 बार में राशि निकाली गई है।

विज्ञापन
One lakh 29 thousand rupees withdraw from the account of furniture dealer in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की काठमंडी के फर्नीचर व्यापारी अरविंद शर्मा के खाते से किसी ने फर्जीवाड़ा करके 1 लाख 29 हजार रुपये निकाल लिये। व्यापारी जब बैंक में गया तो उसे फर्जीवाड़े का पता चला। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक काठमंडी निवासी अरविंद शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी को वह काठमंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चार हजार रुपये जमा कराने गया था। राशि जमा कराने के बाद जब उसने बैंक कर्मी से अकाउंट जमा राशि के बारे में पूछा तो उसने बताया कि खाते में 15 हजार 67 रुपये हैं।
विज्ञापन


इससे वह सकते में आ गया, क्योंकि खाते में एक लाख से ज्यादा राशि थी। उसने पासबुक में लेनदेन का रिकॉर्ड चढ़वाया। पता चला कि किसी ने उसके खाते से आठ दिसंबर से 26 जनवरी तक 16 बार में 1 लाख 29 हजार रुपये निकाले हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed