फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   one given all detail of cyber criminal, but police fail to arrest

शातिर का नाम सहित लोकेशन बताई, फिर भी पुलिस नहीं कर सकी कार्रवाई

Tue, 03 Nov 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 03 Nov 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
one given all detail of cyber criminal, but police fail to arrest
साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड शातिर ने सेक्टर-3 निवासी महिला से उसकी बेटी
विज्ञापन
के बैंक खाते की डिटेल लेकर करीब 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने परिजनों की मदद से आरोपी की डिटेल और लोकेशन भी खोज निकाली। आरोपी का पूरा ब्योरा देने के बाद भी पुलिस ने जांच आगे नहीं बढ़ाई। यही नहीं, पीड़िता से पूछताछ करना तक जरूरी नहीं समझा। पीड़िता एमबीए छात्रा की छात्रा है। साइबर क्राइम के मामलों में पुलिस की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ रही है।

दरअसल, मूलरूप से झज्जर के गांव बिरधान निवासी राजेश्वर दहिया अपने परिवार के साथ सेक्टर-3 में रहते हैं। उनका ट्रेडिंग का काम है। रविवार सुबह को राजेश्वर की पत्नी के पास एक युवक ने बैंक मैनेजर बनकर फोन किया। आरोपी ने महिला से कहा कि उनका बैंक खाता बंद पड़ा है। इसे शुरू करवाने के लिए खाते से जुड़ी जानकारी देनी होगी। इसके बाद महिला ने अपने खाते के बारे में जानकारी दे दी। फिर आरोपियों ने महिला से पूछा कि उनके अलावा परिवार के किन लोगों का खाता संबंधित बैंक में है।

इस पर महिला ने बताया कि उनकी बेटी और बेटे का खाता है। फिर आरोपी ने बेटे और बेटी के खाते की डिटेल मांगी। जब महिला ने आरोपी से उनकी खाता डिटेल मांगने का कारण पूछा तो आरोपी ने कहा कि उनका खाता भी अपडेट करना पड़ेगा। इसके बाद महिला ने अपने बेटे और बेटी के खातों की जानकारी भी आरोपी को दी। कुछ ही देर बाद बेटी के खाते से करीब 50 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। जबकि सभी लोग घर पर मौजूद थे। इसके बाद परिवार की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई।

शुक्र है कि बेटी के खाते मेें ही रुपये थे
आरोपियों ने परिवार के तीनों सदस्यों के बैंक खातों में से राशि उड़ाने की तैयारी कर ली थी। मगर शुक्र है कि केवल बेटी के खाते में ही रुपये थे। यदि मां और बेटे के खाते में भी रुपये होते तो लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था। पीड़िता की मां ने बताया कि उनका खाता पिछले काफी समय से बंद है। जबकि बेटे के खाते में रुपये नहीं थे।


लोकेशन दी फिर भी नहीं टूटी पुलिस की नींद
पीड़िता की मां का कहना है कि उन्होंने रुपये निकलाने वाले आरोपी की लोकेशन के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी की लोकेशन बिहार के लहलानपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास मिली है। मोबाइल ऐप पर भी आरोपी के नाम से उसकी पूरी पहचान मिल रही है।

आरोपी ने फिर से किया ठगी का प्रयास
पुलिस की लापरवाही की वजह से आरोपी ने फिर से छात्रा के खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया। उसने दोबारा फोन करके महिला से छात्रा के एटीएम कार्ड पर लिखे नंबर के बारे में जानकारी ली। मगर, इस बार परिवार ने आरोपी को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। जब महिला ने आरोपी से रुपये लौटाने की बात कही तो उसने कहा कि अभी वापस करता हूं।


अभी तक एफआईआर कापी पढ़ी नहीं है। एफआईआर पढ़ने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- एएसआई नरेेंद्र सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed