{"_id":"889fd2e31b6beef39749cbf94e64d367","slug":"one-drunked-youth-beaten-policemen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर पी शराब, थानेदार पर बरसाए डंडे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमकर पी शराब, थानेदार पर बरसाए डंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 26 Aug 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक थानेदार को एक युवक को शराब पीकर बाइक चलाने से रोकना महंगा पड़ गया। 4 दिन पहले की बात का बदला लेने के लिए शराब के नशे में धुत युवक ने मंगलवार रात झज्जर बाईपास नाके पर ड्यूटी कर रहे एएसआई पर डंडे बरसा दिये। आरोपी युवक ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ डाली।
आसपास के लोगों की मदद से पुलिसकर्मी को युवक से छुड़ाया गया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। डीएसपी सुखबीर भी थाने पहुंचे और पीड़ित पुलिसकर्मी से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
21 अगस्त की रात को शिवाजी कॉलोनी थाना में कार्यरत एएसआई जयभगवान और सिपाही झज्जर बाईपास नाके पर तैनात थे। रात करीब 12 बजे नशे में धुत गांव करौंथा का युवक बाइक से जा रहा था। उसकी लड़खड़ाती बाइक को देखकर पुलिस ने नाके पर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बहस के बाद युवक हाथापाई पर उतारू हो गया। मौके पर पहुंचे शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी ने युवक के नशे में धुत होने के कारण उसे घर जाने दिया। फिर मामला शांत हो गया। मंगलवार रात को एएसआई झज्जर बाईपास नाके पर ड्यूटी कर रहा था। तभी आरोपी युवक आया और उसने पुलिसकर्मी पर डंडों से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमले से एएसआई जमीन पर गिर गया। हाथापाई में आरोपी ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ डाली।
वर्दी फाड़ी तो याद आई कार्रवाई
थाने जाने पर मामला बिगड़ गया। पीड़ित एएसआई ने युवक के खिलाफ कोई शिकायत देने से इनकार कर दिया। एएसआई का गुस्सा था कि जब आरोपी ने चार दिन पहले उसके साथ बदसलूकी की थी तब उस पर केस दर्ज क्यों नहीं लिया गया। अब जब युवक ने डंडे बरसाए और वर्दी फाड़ दी तो कार्रवाई की याद आ गई।
सख्त कार्रवाई होगी
मामले में संबंधित थानेदार और युवक का मेडिकल कराया गया है। मारपीट करने वाले युवक ने दूसरी बार ऐसा किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुबह तक एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी।
सुखबीर सिंह डीएसपी।