{"_id":"627807755ce603449a29d551","slug":"oil-theft-from-pipeline-of-hpcl-in-sampla-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: एचपीसीएल की पाइप लाइन में सेंध, गिझी-समचाना मार्ग पर पाकस्मा ड्रेन के पास गड्डा खोदकर तेल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: एचपीसीएल की पाइप लाइन में सेंध, गिझी-समचाना मार्ग पर पाकस्मा ड्रेन के पास गड्डा खोदकर तेल चोरी
Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
सार
कंपनी की ओर से सांपला पुलिस को सूचना दी गई। चोरों की तलाश में रातभर पुलिस की गाड़ियां इलाके में घूमती रहीं, लेकिन आरोपियों को सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
तेल चोरी की घटना पर कंपनी कर्मचारी लाइन को ठीक करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत से दिल्ली जा रही एचपीसीएल की पाइपलाइन में रोहतक के सांपला में वॉल्व लगाकर तेल चोरी करने का मामला सामने आया है। अलार्म बजने पर पाइपलाइन की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली कंपनी के सुपरवाइजर व अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां गड्डा खोदकर पाइप लाइन में वॉल्व लगी मिली। कंपनी की ओर से सांपला पुलिस को सूचना दी गई। चोरों की तलाश में रातभर पुलिस की गाड़ियां इलाके में घूमती रहीं, लेकिन आरोपियों को सुराग नहीं लगा। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
खेतों से गुजरने वाली तेल पाइप लाइनों में सेंधमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गिरोह से जुड़े लोग तेल पाइपलाइनों में वॉल्व लगाकर तेल चोरी कर रहे हैं। ताजा मामला एचपीसीएल कंपनी की तेल पाइललाइन से चोरी का आया है। शनिवार की रात में अज्ञात व्यक्ति ने गिझी-समचाना मार्ग पर पानीपत से दिल्ली जाने वाली तेल पाइपलाइन में पाकस्मा ड्रेन के पास गड्डा खोद कर वॉल्व लगाकर तेल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
आधी रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी मार्गों पर नाके भी लगाए और कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई है। उसके आधार पर तेल चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिना नंबर के कैंटर में तेल भरकर ले जाया गया है। रविवार को दिनभर कंपनी कर्मचारी लाइन ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
इससे पहले भी हो चुकी वारदात
इलाके में पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी भैंसरू, समचाना, इस्माइला, पाकस्मा सहित कई स्थानों पर तेल चोरी की वारदात हो चुकी है।