फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No studies, short films, meet student Serial to WiFi, mdu students, mdu scholar

पढ़ाई नहीं, वाईफाई से सीरियल और शार्ट फिल्में देख रहे विद्यार्थी 

Wed, 18 Jan 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 18 Jan 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
No studies, short films, meet student Serial to WiFi, mdu students, mdu scholar
computer - फोटो : demo pic
एमडीयू में पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध करवाए गए वाईफाई से विद्यार्थी आनलाइन सीरियल और शार्ट फिल्में देख रहे हैं। शिक्षा से जुड़ी साइटों को बहुत कम ही विद्यार्थी सर्च कर रहे हैं। इसी के चलते प्रति सप्ताह 15 जीबी से अधिक डाटा यूज करने वाले 20 से 40 विद्यार्थियों की आईडी ब्लॉक की जा रही है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर सेंटर का रिकार्ड कुछ ऐसा ही बयां कर रहा है। 
विज्ञापन


 यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) के निर्देश हैं कि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को निशुल्क वाईफाई की सुविधा दी जाए। जिससे उनको पढ़ाई में मदद मिल सके। इसी के बाद एमडीयू के गर्ल्स और ब्वायज हॉस्टल समेत पूरे कैंपस में वाईफाई की सुविधा दी गई है। यूनिवर्सिटी अधिकारियों की पड़ताल में सामने आया है कि कुछ विद्यार्थी इस सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं। दरअसल, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी पढ़ाई की चीजें कम सर्च कर रहे हैं, जबकि यू ट्यूब पर सीरियल और शार्ट फिल्मों को सबसे अधिक देख रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो हर मिनट में करीब तीन जीबी डाटा खर्च हो रहा है। यह स्थिति तो तब है जब सप्ताह भर में 15 जीबी से अधिक डाटा यूज करने वाले विद्यार्थियों को कंप्यूटर सेंटर की तरफ ब्लॉक कर दिया जाता है। अब सवाल यह है कि विद्यार्थी लाखों के बजट से शुरू हुआ वाईफाई फ्री कैंपस का लाभ लेने के बजाय इसे मनोरंजन का साधन बना रहे हैं। हालांकि यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर सेंटर की तरफ से कुछ प्रतिबंधित साइट और गलत साइट को पूरी तरह से ब्लॉक किया गया है, लेकिन फिर भी धड़ल्ले से वाईफाई का दुरुपयोग हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सप्ताह होती है समीक्षा, 20 से 40 विद्यार्थियों को किया जाता है ब्लॉक
यूनिवर्सिटी के नियमानुसार यदि कोई विद्यार्थी एक सप्ताह में 15 से 20 जीबी के बीच डाटा यूज करता है तो उसे 15 दिन के लिए ब्लॉक कर दिया जाता है। यदि कोई 20 जीबी से अधिक यूज होता है तो उस विद्यार्थी को एक माह के लिए भी ब्लॉक कर दिया जाता है। कौन विद्यार्थी कितना डाटा खर्च कर रहा है इसकी जानकारी के लिए हर सप्ताह कंप्यूटर सेंटर में रिपोर्ट तैयार की जाती है। 



हर सप्ताह कर रहे समीक्षा
कैंपस में प्रति मिनट करीब तीन जीबी डाटा यूज हो रहा है। इसमें सबसे अधिक सीरियल और शार्ट फिल्म सर्च की जा रही हैं। लिमिट से अधिक यूज करने वाले विद्यार्थियों को हर सप्ताह ब्लॉक कर दिया जाता है। 
- डॉ. जीपी सरोहा, डायरेक्टर कंप्यूटर सेंटर एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed