फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   no clu building making, nagar nigam,

नगर निगम को ठेंगा, बिना सीएलयू किया भवन निर्माण

Mon, 20 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 20 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
no clu building making, nagar nigam,
नगर ‌‌िननिगम - फोटो : amar ujala
ओमेक्स सिटी के नजदीक बिना सीएलयू के एक दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिल्डिंग बनाई जा रही है। तीन-चार बिल्डिंग तो बनकर तैयार हो चुकी हैं, जबकि बाकी की चारदीवारी कर दी गई है। निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने इन भवनों की सूची तैयार कर ली है। अवैध निर्माण को गिराने के लिए शहर में 22 मार्च को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए निगम आयुक्त ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पुलिसबल की मांग की है।
विज्ञापन


नियमों के तहत खेती योग्य भूमि को रिहायशी या व्यावसायिक उद्देश्य के लिए प्रयोग करने से पहले सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। चेंज ऑफ लेंड यूज (सीएलयू) के तहत सरकार की ओर से फीस निर्धारित की गई है। आवेदन के बाद अधिकारी मौके पर जाकर जांच पड़ताल करते हैं। इसके बाद ही सीएलयू दी जाती है। निगम की बिल्डिंग ब्रांच को भनक लगी थी कि दिल्ली रोड पर ओमेक्स सिटी के नजदीक बिना सीएलयू भवन निर्माण किया जा रहा है। ब्रांच ने अपने स्तर पर न केवल अवैध निर्माण की फोटोग्राफी की, बल्कि कार्रवाई के लिए निगम के आला अधिकारियों से बातचीत की। निगम के संयुक्त आयुक्त से हरी झंडी मिलने के बाद अवैध निर्माण को गिराने की योजना बनाई गई। योजना के तहत 22 मार्च को शहर में अवैध निर्माण का फैसला हुआ। अगर पुलिस बल नहीं मिला तो अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे खिसक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed