फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   new born baby found on road on hational highway 71 in rohtak haryana

सदा के लिए दुनिया से चली गई नन्हीं परी

Mon, 01 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 01 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
new born baby found on road on hational highway 71 in rohtak haryana
रोहतक में हाइवे किनारे पड़ी मिली एक दिन की नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
लाखनमाजरा के पास गांव इंद्रगढ़ के निकट शुक्रवार को झाड़ियों में मिली एक दिन की नवजात बच्ची ने रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। पीजीआईएमएस के निक्कू विभाग में भर्ती मासूम को बचाने का डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। वहीं, मालूम नहीं किन वजहों से कठोर बने मां-बाप तीसरे दिन भी सामने नहीं आए।
विज्ञापन


मासूम की मौत के साथ ही समाज में बेटियों की स्थिति फिर खुलकर सामने आ गई। कहीं बेटियाें का कत्ल कोख में किया जा रहा है तो कहीं पैदा होने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया जा रहा है। इसी का उदाहरण बनी इंद्रगढ़ के पास झाड़ियों में मिली नन्हीं परी। पुलिस प्रशासन दो दिन तक खाक छानकर भी मासूम बच्ची के परिजनों का पता नहीं लगा सका। स्वास्थ्य खराब होने के कारण मासूम को वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाल रोग विशेषज्ञ लगातार उसकी निगरानी कर रहे थे। लेकिन संक्रमण बढ़ जाने के कारण नन्हीं जान को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed