फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neighbors had reached the crime scene after hearing scream of Krishna, but the killers did not open the gate

Rohtak: कृष्ण की चीख सुनकर वारदात स्थल पर पहुंचे थे पड़ोसी, लेकिन हत्यारों ने नहीं खोला गेट

Sun, 28 Aug 2022 03:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 03:09 AM IST
सार

रसोई से कमरे तक दस फीट तक खून बहा था। तीन दिन पहले ही किराये पर कमरा लिया था, सामान भी शिफ्ट नहीं किया था। शव के पास से तवा बरामद, कमरे में एक चप्पल व एक जूता मिला, जो आरोपियों के होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Neighbors had reached the crime scene after hearing scream of Krishna, but the killers did not open the gate
रोहतक में हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में पुरानी आईटीआई मैदान के सामने डीएलएफ कॉलोनी स्थित मकान में किराये का कमरा लेकर रह रहे भजन मंडली के कलाकार कृष्ण की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पड़ोसियों के अनुसार जब उन्होंने सुबह नौ बजे कृष्ण की चीखने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन हत्यारों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वे लौट गए।

विज्ञापन


इसी बीच हत्यारे मौका पाकर भाग निकले। बाद में एक महिला ने कमरे से खून बहता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार उर्फ किशन शर्मा मूल निवासी पाड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है। चर्चा के अनुसार पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सवार दो युवक कृष्ण के यहां सुबह करीब छह बजे पहुंचे और 6:45 बजे सीसीटीवी फुटेज की ऑडियो रिकॉर्डिंग में बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस के साथ कमरे में अंदर गए पड़ोस के एक युवक ने बताया कि कृष्ण का शव खून से लथपथ अवस्था में कमरे में पड़ा हुआ था। उसके पैर एक टीशर्ट से बंधे हुए थे। इससे पता चलता है कि हत्यारों ने पहले उसका पैर बांधा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे गले और चेहरे पर तेजधार हथियार कई वार किए होंगे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कृष्ण के चेहरे पर भी कई चोट के निशान मिले है। मृतक के पास ही तवा भी पड़ा हुआ था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि उस पर तवे से भी वार किया गया है। 

उधर, परिजनों के अनुसार कमरे से एक जूता व एक चप्पल भी मिला है। उन्होंने आशंका जताई है कि ये जूते और चप्पल हत्यारों के ही हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में शव पड़ा मिला, उसके साथ बनी रसोई तक खून के निशान मिले हैं। 

वहीं, वारदात स्थल पर पहुंचीं एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया की टीम ने भी जांच की। पुलिस के मुताबिक मामले को रंजिशन हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस ने कथित मौसी से की पूछताछ 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पड़ोस में रहने वाली एक महिला स्वयं को कृष्ण उर्फ किशन शर्मा की मौसी बता रही थी। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। जब उससे मृतक के माता-पिता का नाम पूछा गया तो वह जवाब नहीं दे पाई। बताया जा रहा है कि कृष्ण को किराये पर मकान दिलवाने के लिए मकान मालिक को भी उसने सिफारिश की थी। महिला का मकान भी डीएलएफ कॉलोनी में ही स्थित है। वहीं एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि इसी मकान में शुक्रवार को एक महिला सफाई कर रही थी। 

2008 में हुई थी शादी, 2013 में हुआ तलाक, चार माह पहले परिजनों से बनाई दूरी 
मृतक की बहन सीता रानी ने बताया कि कृष्ण का विवाह वर्ष 2008 में हुआ था। उसके पास दो बच्चे थे। एक बेटे की मौत हो गई थी। पत्नी के साथ शुरू से ही अनबन रहती थी। वर्ष 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। उसके माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ उसकी ज्यादा नहीं बनती थी। करीब चार माह पहले से ही उसने परिजनों से दूरी बना रखी थी।

दुष्कर्म, अपहरण व अन्य मामलों में कृष्ण जा चुका था जेल
परिजनों के अनुसार कृष्ण उर्फ किशन का शुरुआत से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का केस भी दर्ज था। कुछ दिन पहले आईसी कॉलेज के प्रोफेसर के बेटे का अपहरण करने के भी मामले में भी आरोपी चल रहा था। इसके अलावा भी वह कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताया गया। वह कई बार जेल भी जा चुका था।  

घर के बाहर लगा रखे हैं बैनर 
जिस घर में कृष्ण उर्फ किशन की हत्या हुई उसके बाहर बैनर लगे हुए हैं। इस पर बॉम्बे म्युजिकल ग्रुप अक्कड़-बक्कड़ सीरियल वाले 30 साल से आपकी सेवा में लिखा हुआ है। बैनर पर नृत्य व गायन सिखाने की जानकारी लिखी हुई है। साथ ही मां भगवती जागरण, माता की चौकी, ऑरकेस्ट्रा, लेडीज संगीत, व अन्य कार्यक्रमों में भजन कीर्तन करने के लिए किशन शर्मा एंड पार्टी का नाम व संपर्क सूत्र लिखा हुआ है। 

बहन बोली-समझाया था इसी तरीके से रहेगा तो एक दिन मारा जाएगा
वारदात स्थल पर पहुंची कृष्ण की बहन सीता रानी ने बताया कि उन्हें पुलिस के माध्यम से हत्या की सूचना मिली थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह कृष्ण को हरकतें सुधारने के लिए हमेशा समझाया करतीं थीं। साथ ही उसे कहतीं थी कि यदि इसी तरीके से रहेगा तो तू एक दिन जरूर मारा जाएगा। आज वही बात सामने आई है। उसने बात नहीं मानी। 

मकान मालिक से पुलिस ने फोन पर की बात 
पड़ोसियों ने बताया कि इस मकान का मालिक गुरुग्राम में रहता है। वह बैंक से रिटायर्ड हैं। मकान को किराये पर देने के लिए घर के बाहर बोर्ड लगा रखा है। बोर्ड पर मकान मालिक का फोन नंबर लिखा हुआ है। पुलिस ने बोर्ड से नंबर जुटाकर मकान मालिक से बातचीत कर पूछताछ की कि वह कितने दिन से किराये पर रह रहा था।


किसी ने डायल 112 पर मामले की सूचना दी थी। प्रथमदृष्टया कृष्ण की हत्या रंजिशन होने की बात सामने आ रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -देवेंद्र, थाना प्रभारी, आर्य नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed